{"_id":"682cdb44efa59f4bc508dfdf","slug":"accused-named-in-15-cases-including-murder-caught-weapon-recovered-sonipat-news-c-197-1-snp1001-136915-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हत्या समेत 15 मामलों में नामजद आरोपी को पकड़ा, हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हत्या समेत 15 मामलों में नामजद आरोपी को पकड़ा, हथियार बरामद
Wed, 21 May 2025 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 21 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। स्पेशल टास्क फोर्स सोनीपत की टीम ने हत्या, हत्या की कोशिश, लूट समेत 15 वारदात में नामजद आरोपी को पकड़ कर हथियार बरामद किए हैं। आरोपी गांव भैंसवाल कलां निवासी पंकज उर्फ पिंकू ने जमानत पर आकर अवैध हथियारों का जखीरा जुटा लिया था और वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।
एसटीएफ के हवलदार अमित ने बताया कि उन्हें को सूचना मिली कि पंकज उर्फ पिंकू पर हत्या, हत्या की कोशिश, लूट समेत 14-15 मुकदमे दर्ज हैं और वह जमानत पर है। वह अपने गैंग के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। उसने अवैध हथियार जुटा रखे हैं। वह न्यायालय में तारीख पर आएगा। न्यायालय परिसर के बाहर से पुलिस ने पंकज को पकड़ लिया।
पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि गांव भैंसवाल कलां से गुहणा गांव की तरफ जाने वाले रास्ते पर रजबहे की पटरी के पास झाड़ियों में हथियार छुपा रखे हैं। पुलिस उसे मौके पर लेकर गई और दो पिस्तौल, एक देसी डोगा बंदूक व पांच कारतूस बरामद किए। उसके खिलाफ सदर थाना गोहाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।