फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused arrested in case of death of married woman

Sonipat News: विवाहिता की मौत के मामले में आरोपी काबू

Fri, 22 Aug 2025 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 22 Aug 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in case of death of married woman
खरखौदा। गांव सेहरी में हुई मनीषा की मौत के मामले में मायका जौली गांव के लोगों ने थाना पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। पुलिस पर आरोप लगाया गया कि मनीषा की हत्या की गई थी लेकन पुलिस ने उनसे आत्महत्या की शिकायत लिखवा ली। वहीं अब तक उन्हें मनीषा के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट तक उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है।
विज्ञापन

तफ्तीश करने के नाम पर उन्हें बहकाया जा रहा है, जबकि अभी तक चार आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं। 2 अगस्त को सेहरी गांव में विवाहिता मनीषा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। पुलिस ने जौली के रहने वाले दलबीर की शिकायत पर बेटी मनीषा के दहेज प्रताड़ना के चलते आत्महत्या किए जाने का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

मृतका के पति सहित सास-ससुर व जेठ-जेठानी पर प्रताड़ना के आरोप लगाए गए थे। गुस्साए परिजन की तरफ से पोस्टमार्टम के बाद शव को भी ससुराल नहीं आने दिया था। मायके ले जाकर उसका अंतिम संस्कार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को मनीषा के मायके पक्ष से काफी संख्या में लोग खरखौदा थाने में पहुंचे और पुलिस पर आरोप लगाए। मनीषा के पिता ने कहा कि मेरी बेटी की हत्या की गई है, लेकिन पुलिस ने शिकायत में आत्महत्या लिखवा दिया। अब उन्हें पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भी नहीं दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed