{"_id":"67705320532832c5fc00e964","slug":"accused-arrested-for-transferring-rs-170-lakh-into-account-sonipat-news-c-197-1-snp1003-130002-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खाते में 1.70 लाख रुपये ट्रांसफर करने का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खाते में 1.70 लाख रुपये ट्रांसफर करने का आरोपी काबू
Sun, 29 Dec 2024 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। शहर थाना पुलिस ने बैंक खाते से रुपये ट्रांसफर करने व दुकान से नकदी चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तराखंड के नैनीताल जिला के गांव रामनगर का रहने वाला मनोज है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया है।
उत्तम नगर निवासी खुशहाल ने पुलिस को बताया था कि बरोदा चौक पर उनकी शुभम चाप काॅर्नर के नाम से दुकान है। उनकी दुकान पर उत्तराखंड के नैनीताल जिले के गांव राम नगर का मनोज काम करता था। मनोज के पास ही दुकान का मोबाइल रहता था। मनोज ने 17 दिसंबर को उनके बैंक खाते से 50 हजार, 18 दिसंबर को 30 हजार और 21 दिसंबर को 90 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए थे और गल्ले से भी 1800 रुपये चोरी कर आरोपी काम छोड़ कर भाग गया था। शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब पुलिस ने आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर उसके पास से मोबाइल व एक हजार रुपये बरामद किए हैं।