{"_id":"675a8c5b7e758e71580e52fc","slug":"accused-arrested-for-murderous-attack-on-uncle-sonipat-news-c-197-1-snp1001-129123-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चाचा पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चाचा पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
Thu, 12 Dec 2024 12:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:40 PM IST
विज्ञापन
फोटो 32: सोनीपत के जटवाड़ा में चाचा पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिसकर्मी के साथ गिरफ्तार
सोनीपत। जटवाड़ा में जमीन के विवाद में चाचा के गले पर धारदार हथियार से वार कर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चचेरे भाइयों को धमकी देकर भाग गया था। पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है।
जटवाड़ा निवासी प्रदीप ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया था कि उनके पिता रामप्रकाश 7 दिसंबर को काम के सिलसिले में उनके ताऊ के बेटे सोनू उर्फ अजय के साथ गए थे। उनके ताऊ के परिवार संग उनका जमीन को लेकर पहले से ही विवाद चला हुआ है। वह रात को पिता को तलाश करते हुए ताऊ के बेटे अजय उर्फ सोनू के कमरे पर गए तो उसने दरवाजा खोलकर कहा था कि तेरे पिता को मार दिया है और अब तुम दोनों की बारी है। बाद में वह भाग गया था। अंदर उनके पिता लहूलुहान हालत में फर्श पर पड़े मिले थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब पुलिस ने आरोपी अजय को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। मामले में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें आरोपी को दरवाजा खोलने को कहा जा रहा है।