फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused arrested for duping lakhs of rupees in the name of sending abroad

Sonipat News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 06 Dec 2024 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 06 Dec 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for duping lakhs of rupees in the name of sending abroad
गोहाना। बरोदा थाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठगने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पानीपत के मुखीजा कॉलोनी निवासी मनोज है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


गांव बुटाना निवासी सचिन ने 3 दिसंबर को शिकायत दी थी कि वह अपने भाई रोहित को विदेश भेजना चाहते थे। भाई को विदेश भेजने के लिए अपने मामा गांव पुरखास निवासी दयानंद से बात की थी। मामा दयानंद ने उन्हें पानीपत की मुखीजा काॅलोनी निवासी मनोज से मिलवाया था। मनोज ने उन्हें झांसे में ले लिया था। उनके भाई को कनाडा भेजने के लिए 17 लाख रुपये में सौदा हुआ था और तीन माह में औपचारिकता पूरी करने पर सहमति हो गई थी। आरोपी को रोहित का पासपोर्ट और एक लाख रुपये दे दिए थे। 23 अगस्त को उसे यूपीआई से 4.57 लाख रुपये जमा करवाए थे। कई दिन बाद मनोज व प्रदीप उनके घर आए और रोहित का कनाडा के लिए वीजा और टिकट तैयार होने की बात कही थी। साथ ही पांच लाख रुपये नकद ले गए थे। उसके बाद एक लाख रुपये मांगे और व्हाट्सएप पर वीजा व टिकट की फोटो भेज दिए थे। जब उन्होंने वीजा व टिकट की जांच कराई तो वे फर्जी मिले। इसके बाद आरोपियों ने फोन उठाने बंद कर दिए थे। वह पानीपत में मनोज के घर गए तो उनकी पत्नी रानी मिली। रानी ने झूठे केस में फंसवाने और जान से मरवाने की धमकी दी थी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed