फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused arrested for committing fraud by preparing fake documents

Sonipat News: फर्जी कागजात तैयार कर धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Mon, 29 Jul 2024 10:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 29 Jul 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for committing fraud by preparing fake documents
सोनीपत। फर्जी कागजात तैयार कर बैंक के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में सेक्टर-27 थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहतक जिले के गांव नया बांस निवासी किरण उर्फ साेनू है। उसे अदालत में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


इंडसइंड बैंक सेक्टर-15 शाखा के सहायक प्रबंधक आशीष ने 20 फरवरी 2023 को शिकायत दी थी कि रोहतक निवासी सोनू, नयाबांस निवासी किरण, निंदाना फिलहाल जींद चौक रोहतक निवासी सूर्या, दिल्ली के नरेला निवासी राकेश ने फर्जी कागजात तैयार करके किसी दूसरे की पहचान लगाकर बैंक से अक्तूबर 2022 में चार कार का ऋण लिया था। पेमेंट बैंक ने डीलरशिप को कर दी थी। इसके बाद आरोपियों की ओर से दी गई केवाईसी व अन्य कागजात की जांच करने पर पाया था कि आरोपियों ने किसी तीसरे व्यक्ति के फर्जी कागजात तैयार करवाकर ऋण लिया था। आरोपियों ने बैंक को फर्जी दस्तावेज देकर 31.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। इस पर सेक्टर-27 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रोहतक के गांव नया बांस निवासी किरण उर्फ सोनू को गिरफ्तार करके तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed