फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   accused arrest in murder case

कारोबार और रुपये हड़पने को युवक की हत्या कर नाले में फेंका शव, दो साथी गिरफ्तार

Mon, 16 Sep 2019 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
accused arrest in murder case
युवक की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस के साथ। - फोटो : Sonipat
नरेला। नरेला औद्योगिक क्षेत्र से पांच दिन पहले गायब हुए युवक की साथियों ने कारोबार और रुपये हड़पने के लिए हत्या कर दी। उसकी हत्या करके शव को अलीपुर के पास गंदे नाले में डाल दिया। युवक के पैर बंधे हुए मिले, जिसका शव अलीपुर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले का पुलिस ने रविवार की शाम तक खुलासा करते हुए दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को रविवार सुबह सूचना मिली थी कि जीटी रोड पर पुलिया के पास नाले के अंदर किसी युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। युवक ने पैर बंधे हुए पाए गए हैं। मृतक की पहचान मनीष (30) के रूप में हुई है। वह स्वर्ण जयंती विहार का रहने वाला था। मनीष ब्रोकर का काम करता था और रहस्यमयी परिस्थिति में 11 सितंबर से गायब था। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट नरेला औद्योगिक थाने में दर्ज करवाई गई थी। शव मिलने के बाद मामले की जांच का काम अलीपुर थाना पुलिस ने नरेला औद्योगिक थाना पुलिस को सौंप दिया। शव को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में पुलिस ने नरेला में बी-2 में रहने वाले अतुल और शिवम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मनीष ट्रांसपोर्ट कंपनियों के लिए ब्रोकर का काम करता था और अतुल और शिवम भी उसके साथ काम करते थे, लेकिन अतुल ने उसका कारोबार और रुपये हड़पने के लिए उसकी हत्या करने का प्लान बनाया और अपने प्लान में शिवम को शामिल किया। अपने प्लान के तहत 11 सितंबर को स्वरूप नगर के पास लोहे के पाइप से हमला कर मनीष की हत्या की गई और उसकी बाइक को कुछ दूर ही जला दिया। उसके बाद उसका शव अलीपुर के पास नाले में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed