{"_id":"68409b6bbfa2df11260c26d1","slug":"accusation-of-indecent-remarks-on-lord-parshuram-sonipat-news-c-197-1-snp1001-137588-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: भगवान परशुराम पर अमर्यादित टिप्पणी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: भगवान परशुराम पर अमर्यादित टिप्पणी का आरोप
Thu, 05 Jun 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। भगवान परशुराम पर अमर्यादित टिप्पणी का आरोप लगाकर अधिवक्ता व सामाजिक कार्यकर्ता ने कोर्ट कॉम्प्लेक्स चौकी में शिकायत दी है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
अधिवक्ता देवेंद्र गौतम ने चौकी में दी शिकायत में बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो देखे थे। उनमें एक व्यक्ति भगवान परशुराम के प्रति अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर रहा है। यह टिप्पणी ब्राह्मण समाज और भगवान परशुराम के भक्तों की धार्मिक भावनाओं को गहरा आघात पहुंचाने वाली है। उनका आरोप है कि व्यक्ति एक संत का अनुयायी प्रतीत होता है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की। उनके साथ अन्य अधिवक्ता भी मौजूद रहे। संवाद