फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   accident, stop traffic in highway, rumer of protest peoples change route, sonipat, harayana

हादसे ने रोकी हाईवे की रफ्तार, आंदोलन की अफवाह से बदला रास्ता

Thu, 09 Jun 2016 12:44 AM IST
sonipat
sonipat Updated Thu, 09 Jun 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
accident, stop traffic in highway, rumer of protest peoples change route, sonipat, harayana
हादसे ने रोकी हाईवे की रफ्तार - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
जीटी रोड स्थित पीपलीखेड़ा मोड़ के पास अचानक सामने आई कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुए कैंटर चालक ने सड़क किनारे खड़े बिजली के चार खंभों को तोड़ दिया। बाद में कैंटर सड़क किनारे पलट गया। चार खंभे टूटकर हाईवे पर गिरने से जीटी रोड पर जाम की स्थिति बन गई।

कुछ देर में ही मौके पर वाहनों की कतार लग गई। इससे जाट आंदोलनकारियों द्वारा हाईवे पर जाम लगाने की अफवाह फैल गई। अफवाह के बाद लोगों ने वाहनों के रूट बदल लिए। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवाकर सभी खंभों को हटाया। इस दौरान तार काट रहे तीन बिजलीकर्मी भी कार द्वारा तारों को टक्कर मारने से चोटिल हो गए। इस दौरान करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक कैंटर चालक दिल्ली की तरफ से पानीपत की तरफ जा रहा था।

पीपलीखेड़ा कट पर पहुंचने के बाद उसके सामने एक कार अचानक आ गई। कार को बचाने के प्रयास में चालक ने कैंटर को डिवाइडर की तरफ मोड़ दिया। इसके बाद चालक सड़क किनारे स्थित खंभों को तोड़ता पानीपत-दिल्ली लेन की तरफ जाकर पलट गया। हादसे के बाद सभी खंभे सड़क पर जा गिरे। जिससे वहां जाम की स्थिति बन गई। हादसे में चोटिल हुए चालक को निजी अस्पताल में ले जाया गया। सूचना पर पहुंची मुरथल, जीटी रोड गन्नौर चौकी पुलिस और राजलूगढ़ी चौकी पुलिस ने वाहनों को गुजारने का प्रयास शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं लड़सौली पावर हाउस से फोरमैन विश्वेंद्र, एएलएम राजपाल और सुभाष भी मौके पर पहुंच गए और बिजली के तारों को हटाने का काम शुरू किया, जिससे आवागमन सुचारु किया जा सका। इसी दौरान तेज रफ्तार कार बिजली के तारों में उलझ गई, इससे बिजली के तारों को काट रहे तीनों निगम कर्मी चोटिल हो गए। उन्हें अस्पताल में उपचार दिलाया गया। पुलिस ने मौके पर क्रेन मंगवाकर खंभों को हटवाया और वाहनों को गंतव्य की तरफ रवाना किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



जाट समुदाय द्वारा जाम लगाने की अफवाह से परेशान रहे वाहन चालक
जीटी रोड पर पीपलीखेड़ा के पास खंभे टूटने के बाद लगे जाम के बीच किसी ने अफवाह फैला दी जाट समुदाय के लोगों ने फिर से हाईवे जाम कर दिया है। इस अफवाह के बाद तो वाहन चालकों को परेशानी बढ़ गई। वाहन चालकों ने अन्य संपर्क ामार्गों से आवागमन शुरू कर दिया। साथ ही पुलिस व अर्धसैनिक बलों से भी जाम के बारे में ही जानकारी लेते रहे। बाद में जब पता कि खंभे टूटने से हादसा हुआ तो है उनकी जान में जान आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed