{"_id":"5d239df68ebc3e6ca164f33b","slug":"accident-sonipat-news-rtk5034542132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
विशाल का फाइल फोटो।
- फोटो : Sonipat
Link Copied
खरखौदा (सोनीपत)। गांव पिपली के पास केएमपी एक्सप्रेस-वे के निकट ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार दिल्ली पुलिस के सिपाही की मौत हो गई। सिसाना के रहने वाले सिपाही को कुछ दिन पहले ही दिल्ली पुलिस में नौकरी मिली थी। हादसे के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
दिल्ली के नरेला थाना में नियुक्त सिपाही गांव सिसाना निवासी विशाल रविवार की दोपहर घर से ड्यूटी के लिए चला था। इस दौरान उसने अपने साथी सिपाही खरखौदा निवासी मोहित को भी खरखौदा से अपनी बाइक पर बैठा लिया। दोनों बाइक पर सवार होकर नरेला जा रहे थे। जब वह पिपली से गुजरने वाले केएमपी एक्सप्रेस-वे के पास पहुंचे तो एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मोहित ने बताया कि वह बाइक चला रहा था और विशाल पीछे बैठा था। जिसके चलते वह नीचे गिर गया और ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। विशाल के सड़क पर गिरते ही ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया और ट्रैक्टर चालक ईंटों से भरी ट्राली के साथ केएमपी की तरफ जाने के बाद वह ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल विशाल को वह सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा जहां से उसे पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया। पीजीआई, रोहतक से भी जब विशाल को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया तो वह विशाल के परिजनों के साथ उसे दिल्ली के बालाजी अस्पताल में लेकर पहुंचा। जहां पर चिकित्सकों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मोहित के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।