{"_id":"5803d65d4f1c1b762b291587","slug":"accident-child-canter-death-police-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर की चपेट में आने से मासूम बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर की चपेट में आने से मासूम बच्ची की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, गन्नौर
Updated Mon, 17 Oct 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के देवी लाल चौक पर एक कैंटर की चपेट में आने से मासूम बच्ची की मौत हो गई। गढ़ी झंझारा रोड स्थित गांधी नगर निवासी छह साल की पल्लवी उर्फ पायल अपने माता सुनीता और पिता दीपक के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर यमुना नहर में स्नान करने के लिए जा रही थी। इस दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे कैंटर के कारण ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और बच्ची सड़क पर जा गिरी।
सड़क पर गिरते ही पल्लवी कैंटर के पिछले टायर के नीचे आई गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलतेे ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल में भिजवा दिया। जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि पुलिस ने ई-रिक्शा और कैंटर दोनों को कब्जे मे लिया और परिजनों की शिकायत पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
यमुना स्नान के लिए जा रहा था परिवार
गढ़ी झंझारा रोड निवासी दीपक व उसकी पत्नी सुनीता अपने डेढ़ महीने के बच्चे को लेकर यमुना नहर में रीति-रिवाज निभाने के लिए अपनी ई-रिक्शा से जा रहे थे। उनके साथ उनकी बड़ी बेटी पल्लवी व परिवार के कुछ अन्य सदस्य मौजूद थे। दीपक खुद ई-रिक्शा चला रहा था। जब वे देवी लाल चौक पर पहुंचे तो ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और बच्ची सड़क पर जा गिरी। कैंटर की चपेट में आने से पल्लवी की मौत हो गई।