फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   AC bus run from Sonipat to Chandigarh via Delhi

Sonipat News: सोनीपत से चंडीगढ़ के लिए वाया दिल्ली चलाई एसी बस

Thu, 12 Oct 2023 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 12 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
AC bus run from Sonipat to Chandigarh via Delhi
फोटो 14- सोनीपत बस अड्डे पर चंडीगढ़ जाने के लिए तैयार खड़ी एसी बस। संवाद
सोनीपत। यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए रोडवेज विभाग ने अब एसी बस का परिचालन शुरू किया है। सोनीपत बस अड्डे से बुधवार को रोडवेज अधिकारियों ने पहली एसी बस को चंडीगढ़ के लिए रवाना किया। दोपहर को सोनीपत बस अड्डे से निकली एसी बस दिल्ली होते हुए चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

सोनीपत बस डिपो लंबे समय से बसों की कमी झेल रहा था। साल 2023 के शुरुआत में भी समय सीमा व निर्धारित किलोमीटर पूरे कर चुकी बसें कंडम होती जा रही थीं। मार्च तक हालात यह थे कि डिपो में बसों की संख्या घटकर 54 रह गई थी। व्यवस्था बनाए रखना रोडवेज अधिकारियों के लिए चुनौती बना हुआ था। अधिकारी लगातार नई बसों की मांग कर रहे थे। मार्च के अंतिम सप्ताह से डिपो को नई बसें मिलने का सिलसिला शुरू हुआ जो अब तक जारी है। इस समयावधि में करीब 49 नई बसें डिपो को मिल चुकी हैं। इनमें पांच एसी बसें भी शामिल हैं। रोडवेज अधिकारियों ने डिपो में पहुंची एसी बसों की कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद सड़क पर उतारने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

25 फीसदी अतिरिक्त किराया करना होगा वहन
सोनीपत बस अड्डे पर आने वाले यात्री अब एसी बसों में आरामदायक सफर का लुत्फ उठा सकेंगे। हालांकि इसके लिए यात्रियों को सामान्य बसों के मुकाबले करीब 25 फीसदी अतिरिक्त किराया वहन करना होगा। सोनीपत बस अड्डे से चंडीगढ़ तक सामान्य बस का किराया करीब 300 रुपये है, लेकिन एसी बस के लिए 383 रुपये चुकाने होंगे। दिल्ली से चंडीगढ़ की बात करें तो यात्रियों को 441 रुपये वहन करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-चंडीगढ़ के बीच में बनाए 9 स्टॉप
सोनीपत से चंडीगढ़ वाया दिल्ली होते हुए जाने वाली एसी बस के लिए 9 स्टॉप बनाए गए हैं। दिल्ली से चंडीगढ़ जाते वक्त बस का स्टाफ मुरथल, पानीपत, करनाल, अंबाला, पिपली होगा। ऐसे में बस यात्री कम समय में चंडीगढ़ पहुंचेगी।
सोनीपत डिपो की मौजूदा स्थिति
सोनीपत बस डिपो में कुछ समय पहले तक करीब 122 बसें मौजूद थीं। इसमें से करीब 42 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत चल रही हैं। 19 नई बसें शामिल होने के बाद डिपो में बसों की संख्या बढ़कर 141 तक पहुंच गई है। इनमें 5 एसी बसें भी शामिल हैं। पांच एसी बस और डिपो में पहुंचने वाली हैं। जिसके चलते बसों की संख्या बढ़कर 146 तक पहुंच जाएगी। ऐसे में लंबे रूटों के साथ ही लोकल रूटों पर यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जा सकेगी।


सोनीपत बस अड्डे से चंडीगढ़ रूट पर पहली एसी बस शुरू कर दी गई है। यह बस दिल्ली होते हुए चंडीगढ़ जाएगी। यात्री एसी बस में आरामदायक सफर का आनंद उठा सकेंगे। इसके लिए सामान्य बस की अपेक्षा अतिरिक्त किराया वहन करना होगा। -गजेंद्र सिंह, डीआई, बस डिपो, सोनीपत

फोटो 14- सोनीपत बस अड्डे पर चंडीगढ़ जाने के लिए तैयार खड़ी एसी बस। संवाद

फोटो 14- सोनीपत बस अड्डे पर चंडीगढ़ जाने के लिए तैयार खड़ी एसी बस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed