{"_id":"60dcc7c58ebc3ec2005c5233","slug":"absconding-with-a-car-from-a-familiar-professor-on-the-pretext-of-trai-sonipat-news-rtk6154656105","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिचित प्रोफेसर से ट्राई के बहाने कार लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिचित प्रोफेसर से ट्राई के बहाने कार लेकर फरार
विज्ञापन
जीटी रोड स्थित मुरथल चौक से प्रोफेसर की कार में लिफ्ट लेने के बाद उनका परिचित युवक कार लेकर फरार हो गया। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
मैपस्को सिटी निवासी गौरव सिंह ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर हैं। वह मंगलवार रात को पानीपत से लौट रहे थे। जब वह मुरथल चौक पर पहुंचे तो वहां गांव मेहंदीपुर का रहने वाले उनके दोस्त का भतीजा दीपक उर्फ हड्डी खड़ा मिला। दीपक ने उनसे लिफ्ट मांगी तो वह उसे कार में बैठाकर मेहंदीपुर में छोड़ने चले गए। गांव के बाहर दीपक ने प्रोफेसर को कार की ट्राई लेने के लिए कहा और वह कार लेकर चला गया। उसके बाद वह नहीं लौटा और उसका उसका मोबाइल भी बंद मिला। जिस पर गौरव ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि कार ने तड़के तीन बजे जगाधरी बॉर्डर पार किया है। उसके बाद कार सुबह चार बजे बाहराबाद बॉर्डर पर थी। कार सुबह दस बजे लच्छीवाला टोल के पास थी। कार जिस टोल को पास कर रही है वहां से फास्टैग के मैसेज गौरव के मोबाइल पर आ रहे हैं। पुलिस कार व आरोपी की तलाश में जुट गई है।
पुलिस कर रही थी गिरफ्तारी का प्रयास
पुलिस ने बताया कि दीपक उर्फ हड्डी आपराधिक प्रवृति का है। उसने 28 जून को ही गांव में शराब पीकर जमकर हंगामा किया था। उसने कई लोगों से मारपीट की थी। इसके चलते पुलिस उसको तलाश कर रही थी। वह पुलिस से बचने के लिए प्रोफेसर की कार लेकर भाग गया। वह पहले भी कार लूट में नामजद रहा है।