फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Abhishek won the essay writing competition

Sonipat News: निबंध लेखन प्रतियोगिता में अभिषेक ने बाजी मारी

Mon, 30 Sep 2024 06:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 30 Sep 2024 06:50 PM IST
विज्ञापन
Abhishek won the essay writing competition
सोनीपत। छोटूराम आर्य महाविद्यालय में सोमवार को गणित विभाग व साहित्यिक (लिटरेरी) क्लब के संयुक्त तत्वाधान में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका विषय विश्व के महान गणितज्ञ एवं गणित के बिना जीवन रहा। प्रतियोगिता में करीब 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया और विश्व के महान गणितज्ञों के बारे में अपने विचार लिखें। प्रतियोगिता में अभिषेक ने पहला, भारती ने दूसरा व शिप्रा ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता साहित्यिक क्लब के संयोजक डॉ. राजीव कुमार, गणित विभाग से विभागाध्यक्ष डॉ. प्रोमिला कुमारी, रिंकू, डॉ. आरिश, डॉ. सुमन, डॉ. श्वेता, डॉ. उर्मिला हुड्डा व कविता अहलावत की अध्यक्षता में आयोजित करवाई गई। प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने विश्व के महान गणितज्ञों के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed