फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Abhishek of Nain of Sonipat in the first hockey match of Paris Olympics

Haryana: पेरिस ओलंपिक के पहले हाॅकी मुकाबले में सोनीपत के नैन का अभिषेक

Sun, 28 Jul 2024 04:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Updated Sun, 28 Jul 2024 04:49 AM IST
सार

खिलाड़ी अभिषेक नैन के पास को गोल में बदलने से भारत को बढ़त मिली, कप्तान हरमनप्रीत के शॉट से भारत जीता। भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया है। अभिषेक ने पांच अटैक किए, सुमित ने विरोधी टीम के छह अटैक को रोका है।

विज्ञापन
Abhishek of Nain of Sonipat in the first hockey match of Paris Olympics
खिलाड़ी अभिषेक नैन - फोटो : संवाद

विस्तार

पेरिस ओलंपिक के पहले मुकाबले में ही सोनीपत जिले के लाडलों ने बेहतरीन खेल दिखाकर भारतीय हॉकी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। देशभर के खेल प्रेमियों के साथ ही शहर के मयूर विहार और गांव कुराड़ में खिलाड़ियों के परिजन मुकाबले के दौरान दुआ करते रहे। अभिषेक नैन के पास से भारत ने बढ़त बनाई थी। भारतीय टीम की 3-2 की जीत से परिजनों ने खुशी मनाई।

विज्ञापन


शनिवार को देर रात खेले गए मुकाबले में गांव कुराड़ के लाडले सुमित कुमार ने डिफेंस की कमान संभाले रखी तो अभिषेक नैन ने अटैक की जिम्मेदारी उठाई। अभिषेक ने मुकाबले में पांच अटैक किए। सुमित ने विरोधी टीम के छह अटैक को रोका। सुमित कुमार के भाई जय सिंह ने बताया कि मुकाबले के दौरान दिल की धड़कन बढ़ी हुई थी।
विज्ञापन


सुमित ने टीम के लिए डिफेंस में बेहतर काम किया। सभी ने मिलकर शानदार खेल दिखाते हुए पहली जीत दर्ज की। वहीं अभिषेक नैन की माता सुरत देवी ने बताया कि अभिषेक ने टीम में शानदार खेल दिखाया। वह टीम की जीत से काफी खुश हैं। उन्होंने बताया कि मुकाबले के दौरान एक सेकेंड के लिए भी टीवी से नजर नहीं हट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेरिस ओलंपिक का पहला ही मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने आठवें मिनट में पेनाल्टी काॅर्नर के माध्यम से पहला गोल किया। भारत ने जवाब देते हुए 24वें मिनट में हरमनप्रीत ने ड्रैग फ्लिक किया। इसके बाद मंदीप सिंह ने बॉल को न्यूजीलैंड के गोल पोस्ट में डालकर मुकाबले में भारत को बराबरी कराई।

तीसरे राउंड में अभिषेक नैन के पास से संदीप सिंह ने गोल का निशाना साधा, गोलकीपर ने बॉल को रोका, जिसके बाद विवेक ने शाॅट लगा टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद न्यूजीलैंड ने गोल करके मुकाबले को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया। अंतिम आठ मिनट में पेनाल्टी के माध्यम से भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने गोल कर टीम को जीत दिलाई। अभिषेक के पिता सत्यनारायण ने बताया कि टीम अच्छा अच्छा खेल रही है। हमें पूरी उम्मीद है कि टीम ओलंपिक में स्वर्ण पदक लेकर ही लौटेगी।

Abhishek of Nain of Sonipat in the first hockey match of Paris Olympics
अभिषेक के पिता सत्यनारायण व मां सुरत देवी। - फोटो : संवाद

तीसरे राउंड में अभिषेक नैन के पास से संदीप सिंह ने गोल का निशाना साधा, गोलकीपर ने बॉल को रोका, जिसके बाद विवेक ने शाॅट लगा टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद न्यूजीलैंड ने गोल करके मुकाबले को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया। अंतिम आठ मिनट में पेनाल्टी के माध्यम से भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने गोल कर टीम को जीत दिलाई। अभिषेक के पिता सत्यनारायण ने बताया कि टीम अच्छा अच्छा खेल रही है। हमें पूरी उम्मीद है कि टीम ओलंपिक में स्वर्ण पदक लेकर ही लौटेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed