फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Abhishek and Jyoti won bronze medal for the country for the first time in the World Games Archery Competition

अभिषेक और ज्योति ने विश्व खेलो तीरंदाजी प्रतियोगिता में देश को पहली बार दिलाया कांस्य पदक

Mon, 11 Jul 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Abhishek and Jyoti won bronze medal for the country for the first time in the World Games Archery Competition
सोनीपत। भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र (साई), सोनीपत के तीरंदाज अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेन्नम की जोड़ी ने विश्व खेलो की तीरंदाजी प्रतियोगिता में देश को पहली बार कांस्य पदक दिलाया है। मिश्रित स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए दोनों खिलाड़ियों ने मैक्सिको के खिलाड़ियों को कड़े मुकाबले में महज एक अंक हराकर कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

साई की क्षेत्रीय निदेशक ललिता शर्मा ने बताया कि अमेरिका के बर्मिंघम में 7 से 9 जुलाई तक आयोजित हुई विश्व खेलो तीरंदाजी प्रतियोगिता में साई के तीरंदाज अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेन्नम की जोड़ी ने देश को पहली बार कांस्य पदक दिलाया। दोनों खिलाड़ियों ने मिश्रित स्पर्धा में मैक्सिको के आंद्रिया बेकेरा और मिगुएल बेकेरा की जोड़ी को 157-156 अंक से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। विश्व खेलो में भारत का पहला पदक था और विश्व कप के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता अभिषेक वर्मा का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 50वां पदक है। अभिषेक वर्मा अब कंपाउंड तीरंदाजी के सभी चरणों में पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय बन गए हैं। उन्होंने विश्व खेलो, विश्व चैंपियनशिप, विश्व कप फाइनल, विश्व कप, एशियाई खेल और एशियाई चैंपियनशिप में पदक जीते हैं।
विज्ञापन

इंसेट
साई में पहुंचने पर होगा स्वागत
साई की क्षेत्रीय निदेशक ललिता शर्मा ने कहा कि साई सेंटर में पहुंचने पर दोनों तीरंदाजों का शानदार स्वागत किया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed