फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Aastha special train will run for Ayodhya on 2nd and 5th March

Sonipat News: अयोध्या के लिए 2 व 5 मार्च को चलेगी आस्था स्पेशल ट्रेन

Thu, 29 Feb 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 29 Feb 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Aastha special train will run for Ayodhya on 2nd and 5th March
सोनीपत। जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या में श्रीराम के दर्शन कराने के लिए उत्तर रेलवे आस्था स्पेशल ट्रेन संचालित करने जा रही है। यह स्पेशल ट्रेन सोनीपत से 2 व 5 मार्च को अयोध्या के लिए रवाना होगी। श्रीराम मंदिर के दर्शन के बाद श्रद्धालु उसी ट्रेन से 4 व 7 मार्च को वापस आ सकेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रेन में ही खाने-पीने की व्यवस्था रहेगी। 1100 रुपये में सोनीपत के श्रद्धालु भगवान श्रीराम के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन

2 मार्च को आस्था स्पेशल ट्रेन (04034) का संचालन पानीपत रेलवे स्टेशन से रात 10 बजे शुरू होगा। सोनीपत रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन रात 10.40 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन पुरानी दिल्ली, गाजियाबाद, चिपियाना बुजुर्ग, टुंडला, कानपुर सेंट्रल जंक्शन, लखनऊ होते हुए अगले दिन दोपहर 12.55 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। वापसी में 4 मार्च को यह ट्रेन अयोध्या कैंट से तड़के 4.30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन लखनऊ, कानपुर सेंट्रल जंक्शन, टुंडला, चिपियाना बुजुर्ग, गाजियाबाद, दिल्ली जंक्शन होते हुए सोनीपत स्टेशन पर शाम 6.55 बजे पहुंचेगी,इसके बाद पानीपत रेलवे स्टेशन पर रात 9.15 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

5 मार्च को आस्था स्पेशल ट्रेन (04036) का संचालन कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से रात 8.30 बजे शुरू होगा। पानीपत होते हुए सोनीपत रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन रात 10.40 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन पुरानी दिल्ली, गाजियाबाद, चिपियाना बुजुर्ग, टुंडला, कानपुर सेंट्रल जंक्शन, लखनऊ होते हुए अगले दिन दोपहर 12.55 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। वापसी में 7 मार्च को यह ट्रेन अयोध्या कैंट से तड़के 4.30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन लखनऊ, कानपुर सेंट्रल जंक्शन, टुंडला, चिपियाना बुजुर्ग, गाजियाबाद, दिल्ली जंक्शन होते हुए सोनीपत स्टेशन पर शाम 6.55 बजे पहुंचेगी,इसके बाद पानीपत रेलवे स्टेशन होते हुए कुरुक्षेत्र रात 10.05 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
लोगों को रामनगरी के दर्शन कराने के लिए 2 व 5 मार्च को आस्था स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। पानीपत व कुरुक्षेत्र से 22 कोच की ट्रेन चलाई जाएगी। यह गाड़ी सोनीपत, पुरानी दिल्ली स्टेशन होते हुए अयोध्या जाएगी। वापसी में इसी ट्रेन में सवार होकर यात्री आएंगे।-अजय माइकल, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed