फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   AAP workers demonstrated against the arrest of Delhi Chief Minister

Sonipat News: दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 26 Mar 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 26 Mar 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
AAP workers demonstrated against the arrest of Delhi Chief Minister
सोनीपत। दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-8 स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर तानाशाही रवैया अपना कर विपक्ष के नेताओं को परेशान करने का आरोप लगाया। भाजपा सरकार के खिलाफ बोलने वालों के पीछे ईडी, सीबीआई लगा दी जाती है।
विज्ञापन

आप नेता विमल किशोर ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से डरी हुई है। आम आदमी पार्टी मुकदमों से डरने वाली नहीं है। जिस भी नेता, उद्योगपति व व्यापारी की ओर से भाजपा को चंदा नहीं दिया जाता उसको गिरफ्तार करके जेल में डलवा दिया जाता है। भाजपा सरकार को सिर्फ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से डर लगता है। चुनाव के समय उन्हें पकड़वा दिया गया। जिन नेताओं ने करोड़ों रुपये के घोटाले किए और अब वह भाजपा का दामन थाम चुके हैं। आप कार्यकर्ता मोना सिवाच ने बताया कि भाजपा की ओर से डर के मारे विपक्ष के नेताओं को जेल में भेजा जा रहा है। जल्द ही भाजपा की तानाशाही का अंत होने वाला है। जब तक मुख्यमंत्री की रिहाई नहीं हो पाती, उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा। ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र छिक्कारा ने कहा कि पूरा हिंदुस्तान देख रहा है कि भाजपा किस प्रकार लोकतंत्र का हनन कर रही है। इस दौरान सत्यनारायण आंतिल, जयभगवान आंतिल, सरोज बाला राठी समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed