फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   AAP leader detained on warning of protest

Sonipat News: विरोध की चेतावनी पर हिरासत में लिए आप नेता

Wed, 21 Jun 2023 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 21 Jun 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
AAP leader detained on warning of protest
फोटो 31. आम आदमी पार्टी के सोनीपत लोकसभा अध्यक्ष देवेंद्र गौतम को हिरासत में लेकर जाते पुलिसकर्
सोनीपत। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सोनीपत आगमन के दौरान उनके काफिले को काले झंडे दिखाने की चेतावनी देने वाले आप कार्यकर्ताओं व दलित पिछड़ा शोषित आवाज मंच के सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं छात्र अभिभावक संघ के संयोजक विमल किशोर के नेतृत्व में सदस्यों ने वीआईपी काफिले को काले झंडे दिखाए तो उन्हें भी हिरासत में ले लिया गया। रैली खत्म होने के बाद उन्हें छोड़ दिए गए।
विज्ञापन


छात्र अभिभावक संघ व आप नेता काले झंडे लेकर पहुंचे

छात्र अभिभावक संघ व आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने काले झंडे दिखाने का दावा किया। संघ के संयोजक विमल किशोर व आप नेता नकीन मेहरा, विनोद शर्मा, सतीश कुमार, संदीप हुड्डा वीआईपी काफिले को काले झंडे दिखाने लगे तो उन्हें पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया। विमल किशोर ने कहा कि शहर की सड़कों पर गड्ढे को भरने के लिए कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नियम 134ए को खत्म किए जाने, परिवार पहचान पत्र को लेकर लोगों को परेशान किए जाने के विरोध में वह काले झंडे दिखाने आए।
विज्ञापन




आप के सोनीपत लोकसभा अध्यक्ष को हिरासत में लिया

पुलिस ने मंगलवार सुबह आम आदमी पार्टी के सोनीपत लोकसभा अध्यक्ष देवेंद्र गौतम को उनके गांव रायपुर स्थित घर से हिरासत में लिया। देवेंद्र गौतम ने बताया कि वह लगातार बदहाल सडक़ों, शहर में कूड़े के ढेरों का उठान समय पर न होने के कारण आवाज उठा रहे थे। जिसके चलते उन्हें व पार्टी के नेताओं को हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी के हकों की आवाज उठाने वालों को हिरासत में लिया जा रहा है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्हें दोपहर बाद छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलित पिछड़ा शोषित आवाज मंच के सदस्य हिरासत में लिए

नगर निगम की ओर से पानी व सीवर के अवैध कनेक्शनों को लेकर नोटिस जारी कर रखे हैं। जिसके विरोध में दलित पिछड़ा शोषित आवाज मंच के सदस्य सुभाष चौक पर एकत्रित हुए। वहां पर जुलूस निकालते हुए मंच के सदस्य अनाज मंडी में आयोजित रैली में मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे थे। किशोर विकास सदन के पास पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। जिसमें आनंद जैन, देवेंद्र वर्मा, धर्मबीर, नरेश, प्रमोद राठी, हर्ष अहलावत, दीपक रोहिल्ला, वकील खान, प्रेम चौहान शामिल थे। वहीं उनके हिरासत में लेने से पहले उन्होंने मौके पर पहुंची निगम की संयुक्त आयुक्त अंकिता वर्मा को केंद्रीय मंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इससे पहले मंच के राज्य प्रधान राजीव वर्मा को सुबह ही उनके घर से हिरासत में ले लिया था।

फोटो 31. आम आदमी पार्टी के सोनीपत लोकसभा अध्यक्ष देवेंद्र गौतम को हिरासत में लेकर जाते पुलिसकर्

फोटो 31. आम आदमी पार्टी के सोनीपत लोकसभा अध्यक्ष देवेंद्र गौतम को हिरासत में लेकर जाते पुलिसकर्

फोटो 31. आम आदमी पार्टी के सोनीपत लोकसभा अध्यक्ष देवेंद्र गौतम को हिरासत में लेकर जाते पुलिसकर्

फोटो 31. आम आदमी पार्टी के सोनीपत लोकसभा अध्यक्ष देवेंद्र गौतम को हिरासत में लेकर जाते पुलिसकर्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed