फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Aadhaar related work should be done at designated place only: CEO

तय स्थान पर ही हो आधार संबंधी कार्य : सीईओ

Tue, 17 Jun 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 17 Jun 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar related work should be done at designated place only: CEO
सोनीपत। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने जिन विभागों को आधार बनाने व अपडेट करने के लिए मशीनें उपलब्ध करवाई हैं वह विभाग व संस्थाएं इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उनको जो स्थान तय किया गया, वहीं पर इससे संबंधित कार्य करें। अगर कोई इस कार्य को किसी अन्य स्थान पर करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ये बातें जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अभय जांगड़ा ने कही। वह सोमवार को जिलास्तरीय आधार मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आधार से संबंधित कार्य के लिए जिसे नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है वह स्वयं समय-समय पर आधार केंद्रों की जांच करें। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों व विद्यार्थियों के आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों व स्कूलों में विशेष कैंप लगाए जाएं। इसमें पांच साल तक के बच्चों की आयरिस (आंखों) और फिंगरप्रिंट सत्यापन का कार्य शत फीसदी पूरा करें।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग अपने बच्चों का माई आधार एप पर जांच कर लें कि किस बच्चे का एमपीयू लंबित है, ताकि सभी बच्चों को आधार अपडेशन के लिए न बुलाना पड़े। जिला परिषद के सीईओ ने कहा कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने 10 वर्ष या उससे अधिक पुराने आधार कार्ड को अपडेट करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 14 जून 2026 कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि अगर उन्होंने 8-10 साल से अपना आधार नंबर अपडेट नहीं करवाया है तो वह घर बैठे https://myaadhaar.uidai.gov.in/verifyAadhaar पोर्टल पर स्वयं भी आवश्यक जानकारी दर्ज कर अपना आधार कार्ड निशुल्क अपडेट कर सकते हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आधार अपडेट करवाने के लिए लोगों को जागरूक करें।


इस मौके पर एसीयूटी योगेश दिल्हौर, सहायक पुलिस आयुक्त राजपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी प्रवीण कुमारी, एडीआईओ विजय बल्हारा, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण चंडीगढ़ से प्रोजेक्ट मैनेजर गौरव शर्मा, शिक्षा विभाग से डॉ. अतर सिंह, नागरिक संसाधन सूचना विभाग (क्रीड) से प्रवीण मेहता, एडीसी कार्यालय से नितिन शर्मा, सीएससी डीएम शशिकांत कौशिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed