फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Aadhaar became the basis for reuniting a deaf and mute teenager with her family.

Sonipat News: आधार बना मूकबधिर किशोरी को परिजनों से मिलाया का आधार

Fri, 19 Dec 2025 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 19 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar became the basis for reuniting a deaf and mute teenager with her family.
फोटो 15- सोनीपत के बालग्राम राई में बाल कल्याण समिति के सदस्यों व परिजनों के साथ मौजूद ​शिवानी।
सोनीपत। आधार कार्ड ने खोई हुई मूकबधिर किशोरी को उसके परिजनों से मिलने का माध्यम बना। जिला बाल संरक्षण अधिकारी रितु गिल ने बताया कि शिवानी (15) 25 मई को गुम हो गई थी। परिजनों की ओर से इसे लेकर खरखौदा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। किशोरी को 29 जुलाई को पानीपत से राई स्थित बालग्राम भेजा गया था।
विज्ञापन

जिला बाल संरक्षण अधिकारी रितु गिल ने बताया कि किशोरी की पहचान सुनिश्चित करने के लिए अपराध शाखा (मानव तस्करी निरोधक इकाई) व बालग्राम, राई के सहयोग से आधार बनवाने के प्रयास किए गए लेकिन तकनीकी कारणों से आवेदन दो बार निरस्त हो गया।
विज्ञापन

तीसरे प्रयास में आधार प्रक्रिया के दौरान किशोरी का स्थायी पता सामने आया इससे उसकी पहचान हो सकी। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड में दर्ज विवरण के अनुसार किशोरी का पता उत्तर प्रदेश के गांव शाहबाज नगर पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पते की पुष्टि होते ही एएसआई अनिल व अपराध शाखा की टीम के सहयोग से त्वरित कार्रवाई की गई। परिजनों को बुलाकर बाल कल्याण समिति के समक्ष सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए किशोरी को उनके हवाले किया गया। आधार कार्ड के माध्यम से पहचान सुनिश्चित कर बाल कल्याण समिति ने किशोरी को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया है। उपायुक्त सुशील सारवान ने इस मानवीय कार्य में सहयोग देने वाली सभी टीमों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed