फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A youth sat on a hunger strike against the operator of a private hospital, demanding an investigation

Sonipat News: निजी अस्पताल के संचालक के खिलाफ अनशन पर बैठा युवक, जांच की मांग

Fri, 12 Sep 2025 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 12 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
A youth sat on a hunger strike against the operator of a private hospital, demanding an investigation
फोटो 16: सोनीपत के गन्नौर स्थित शिव मंदिर पार्क में अनशन पर बैठे हुए राजीव जैन, साथ में धरने पर
गन्नौर। रेलवे रोड शिव मंदिर पार्क में सोनीपत के निजी अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गन्नौर मंडी निवासी युवक राजीव जैन दिन से अनशन पर बैठा है।
विज्ञापन

युवक का कहना है कि वर्ष 2017 में सोनीपत के एक निजी अस्पताल में डेंगू के इलाज के दौरान उनके बड़े भाई संजय जैन का देहांत हो गया था। आरोप है कि अस्पताल के चिकित्सकों ने इलाज के दौरान लापरवाही बरती, जिसके चलते उनके भाई की मौत हुई।
विज्ञापन

उनके भाई के अलावा कई और मरीज अस्पताल की लापरवाही का शिकार हो चुके हैं। राजीव जैन ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत करने के बाद जांच शुरू हुई, लेकिन बिना कार्रवाई किए जांच को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में अस्पताल प्रबंधन ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया गया। इससे पहले भी वह चार बार धरने पर बैठे, लेकिन बार-बार आश्वासन मिलने के कारण उन्हें अनशन से उठना पड़ा। चार साल बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह इस बार फिर अनशन पर बैठ गए हैं। उन्होंने चेताया कि जब तक अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ दोबारा निष्पक्ष जांच नहीं होती तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed