फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A young man who had gone to celebrate his friend's birthday party was beaten to death.

Sonipat News: दोस्त की जन्मदिन पार्टी मनाने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या

Sat, 18 May 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 18 May 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
A young man who had gone to celebrate his friend's birthday party was beaten to death.
फोटो :16: सोनीपत में हमले के बाद परिजनों को जानकारी देता अजय : स्रोत वीडियाग्रैब
सोनीपत। दोस्त की जन्मदिन पार्टी मनाने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हमलावर युवक को पीटने के बाद घर के बाहर फेंककर चले गए। परिजनों ने उसे नागरिक अस्पताल व बाद में खानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक ने मरने से पहले वीडियो बनाई है, इसमें तीन युवकों के नाम लिए हैं। पुलिस ने पिता के बयान पर तीन नामजद समेत अन्य पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव बैयांपुर खुर्द निवासी नरेंद्र ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 16 मई की देर शाम उनका इकलौता बेटा अजय (17) घर से बाहर निकला था। वह परिजनों को कहकर गया था कि दोस्त की जन्मदिन पार्टी में जा रहा है। नरेंद्र ने बताया देर रात करीब डेढ़ बजे उनके घर की डोर बेल काफी देर तक बजी। उन्होंने दरवाजा खोला तो अजय खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। इस पर वह और उनकी पत्नी सुरेखा अजय को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे। इस दौरान अजय ने उन्हें तीन युवक आकाश, लक्की, बबल व अन्य पर हमले का आरोप लगाया। नागरिक अस्पताल से बेटे को खानपुर रेफर किया गया, जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। अजय अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। अब उनके परिवार में माता-पिता के अलावा एक बहन सोनिया रह गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

वर्जन -
-जन्मदिन पार्टी मनाने गए युवक की पिटाई से मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों से पर्दा उठ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-इंस्पेक्टर सतबीर सिंह, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed