{"_id":"5e3d8baa8ebc3ee5991be187","slug":"a-young-man-was-shot-in-the-chest-entering-a-tent-house-sonipat-news-rtk541099816","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंट हाउस में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंट हाउस में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार
विज्ञापन
गांव दातौली स्थित टैंट हाउस जहां युवक की गोली मारकर हत्या की गई।
- फोटो : Sonipat
गन्नौर (सोनीपत)। गांव दातौली में दोपहर को मामूली कहासुनी में हुई मारपीट के बाद देर शाम बाइक सवार तीन हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के समय युवक अपने टैंट हाउस में बैठा था। इसी दौरान हमलावरों ने उसके सीने में सटाकर गोली मार दी। युवक को सोनीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा।
गांव दातौली का रहने वाला मोहित (21) पानीपत में कोचिंग लेता था। वह गांव के बस अड्डे पर अपने पिता बलवान व चाचा नरेश की टैंट की दुकान पर भी हाथ बंटा देता था। शुक्रवार दोपहर को उसका तीन युवकों संग झगड़ा हो गया था। बाद में वह वहां से चले गए। देर शाम करीब साढ़े छह बजे मोहित अपने टैंट हाउस पर बैठा था। इसी दौरान तीन हमलावर बाइक पर सवार होकर पहुंचे और टैंट में अंदर घुस गए। उन्होंने मोहित के सीने में सटाकर गोली मार दी। जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। परिजनों को जब गोली की आवाज सुनाई दी तो उन्होंने तुरंत मोहित को सोनीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस को अवगत कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान मोहित ने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद बड़ी औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी विनय सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल से सबूत एकत्रित करवाए। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसका शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। युवक के परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
दोपहर को तीन बजे हुआ था झगड़ा
ग्रामीणों ने बताया कि तीनों हमलावर दोपहर को गांव के बस अड्डे पर आए थे। जिनका मोहित के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उस दौरान मार-पिटाई भी हुई थी। बाद में हमलावर फरार हो गए थे। वह देर शाम को फिर से वापस लौटे और गोली मारकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सीने से सटाकर मारी गई है गोली, पानीपत के बताए जा रहे हमलावर
ग्रामीणों ने बताया कि हमलावर आते ही सीधे टैंट हाउस के अंदर ही घुस गए। वहां पर मोहित बैठा हुआ था। हमलावरों ने उसके पास जाकर उसके सीने से सटाकर गोली मार दी। उसके बाद वह टैंट हाउस से बाहर भागकर आए और अपनी बाइक लेकर फरार हो गए। बताया गया है कि हमलावर पानीपत के गांव के रहने वाले हैं। हालांकि पुलिस ने अभी इस बारे में कुछ बताने से मना किया है।
--
गांव दातौली में युवक को गोली मारी गई है। उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। परिजनों के बयान के बाद ही हत्या के कारणों का पता लग सकेगा।
-विनय सिंह, थाना प्रभारी, बड़ी औद्योगिक क्षेत्र।

मोहित का फाइल फोटो।- फोटो : Sonipat