फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   A young man was killed outside a liquor store in an altercation.

Sonipat News: कहासुनी में शराब के ठेके के बाहर युवक को मार डाला, गर्दन पर हमला कर हत्या

Mon, 26 Aug 2024 10:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Updated Mon, 26 Aug 2024 10:16 PM IST
सार

वारदात को अंजाम देकर हमलारोपी मौके से भाग निकले। घायल का अस्पताल में उपचार हो रहा है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
A young man was killed outside a liquor store in an altercation.
फोटो :11: सोनीपत के गांव बागडू में ग्रामीण की हत्या के बाद नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने

विस्तार

सोनीपत के गांव बागडू में देर रात शराब ठेके के बाहर मामूली कहासुनी के बाद तीन हमलावरों ने शराब की बोतल से एक युवक की गर्दन पर हमला कर हत्या कर दी। ग्रामीण के साथी पर भी जानलेवा हमला कर घायल कर दिया।

विज्ञापन


गांव बागडू निवासी जितेंद्र ने सदर थाना पुलिस को बताया कि रविवार देर रात करीब 11 बजे वह अपने साथी नरेश उर्फ नेशी (41) के साथ गांव के अड्डा पर गए थे। वहां पर अड्डे के पास स्थित शराब ठेके के बाहर गांव के ही सोमबीर उर्फ पेटला और धनपत शराब पी रहे थे। उनका साथी कर्मबीर उर्फ प्राण भी उनके साथ था।
विज्ञापन


इसी बीच अभद्र भाषा में बोलने को लेकर सोमबीर और नरेश उर्फ नेशी की कहासुनी हो गई। जिस पर उन्होंने दोनों का बीच बचाव करा दिया। इसके कुछ देर बाद सोमबीर, साथी कर्मबीर और धनपत ने शराब की बोतल से नरेश और उस पर हमला कर दिया। सोमबीर ने नरेश की गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। जितेंद्र के सिर पर भी वार किए और जान से मारने की धमकी दी। इससे वह घायल हो गए। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो :11: सोनीपत के गांव बागडू में ग्रामीण की हत्या के बाद नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने
मामले का पता लगने पर परिजनों ने जितेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद सदर थाना प्रभारी करण सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए हैं। पुलिस टीम हमलावरों का सुराग लगा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया, जहां से उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। खानपुर में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

सिंचाई विभाग में कार्यरत थे नरेश
परिजनों ने बताया कि नरेश उर्फ नेशी हरियाणा कौशल रोजगार के तहत सिंचाई विभाग में कार्यरत है। वह रात को घर से बाहर घूमने को निकले थे। तभी उनके साथ यह वारदात हो गई। घटना से परिजनों का रोकर बुरा हाल है।

तीन भाइयों में सबसे छोटे थे अविवाहित नरेश
परिजनों ने बताया कि नरेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह सिंचाई विभाग में नौकरी कर परिवार का हाथ बंटाते थे। जन्माष्टमी पर्व से एक दिन पहले ग्रामीण की हत्या से गांव में मातम पसरा हुआ है।


फॉरेंसिक एक्सपर्ट की कमी बन रही मुसीबत
नागरिक अस्पताल में फॉरेंसिक एक्सपर्ट की कमी मुसीबत कर रही है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट नहीं होने के चलते अक्सर शवों को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत से खानपुर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भेजना पड़ रहा है। एक दिन पहले राठधना के पास हुई प्रदीप की हत्या के बाद उनके शव को खानपुर भेजकर पोस्टमार्टम कराना पड़ा था। वहीं सोमवार को नरेश के शव को भी खानपुर भेजा गया। इससे मृतक के परिजनों व ग्रामीणों को भी परेशानी होती है।

गांव बागडू में शराब ठेके बाहर कहासुनी के बाद ग्रामीण की हत्या की गई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम जल्द हमलारोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। -इंस्पेक्टर करण, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed