फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A young man riding a scooter died after colliding with a tractor-trolley in Sonipat

Haryana: ट्रैक्टर-ट्रॉली में टकराने से युवक की मौत, दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

Sat, 06 Jun 2026 04:34 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: मयूर शर्मा Updated Sat, 06 Jun 2026 04:34 PM IST
सार

सोनीपत के कुंडली क्षेत्र में निफ्टम फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर-ट्राली में टकराने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
A young man riding a scooter died after colliding with a tractor-trolley in Sonipat
नवाज खान, मृतक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सोनीपत के कुंडली क्षेत्र में निफ्टम फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर-ट्राली में टकराने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली के चालक की तरफ से अचानक ब्रेक लगाने के चलते हुआ। मृतक की पहचान नवाज खान(30) के रूप में हुई है। युवक शामली से दिल्ली जा रहा था।
विज्ञापन




उत्तर प्रदेश के जिला शामली के हसनपुर निवासी अबेज खान ने कुंडली थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके भाई नवाज खान उनके साथ मिलकर ट्रेडिंग का काम करते थे। शुक्रवार को वह स्कूटी पर सवार होकर शामली से दिल्ली जा रहे थे। देर शाम जब वह नेशनल हाईवे-44 पर कुंडली क्षेत्र स्थित निफ्टम फ्लाईओवर पर पहुंचे तो आगे चल रहे बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए।
विज्ञापन


अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा
अचानक ब्रेक लगने के कारण नवाज खान की स्कूटी ट्रॉली के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उनके भाई को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर पर नहीं मिली नंबर प्लेट
हादसे की सूचना मिलने पर कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर ट्रैक्टर और बजरी से भरी ट्रॉली मिली। ट्रैक्टर पर कोई नंबर प्लेट नहीं मिली। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी ट्रॉली के पीछे फंसी हुई मिली। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी ने मौके से साक्ष्य जुटाए और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।

दो बेटियों के पिता थे नवाज खान
हादसे का शिकार हुए नवाज खान शादीशुदा थे। उनके पास दो बेटियां है। उनका एक भाई व दो बहन है। परिवार का हादसे के बाद से रोकर बुरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed