फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A young man riding a bike committed a misdemeanor with a teenager going to the shop from home to grandmother

घर से दादी के पास दुकान पर जा रहे किशोर से बाइक सवार युवक ने किया कुकर्म

Sun, 18 Sep 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
A young man riding a bike committed a misdemeanor with a teenager going to the shop from home to grandmother
सेक्टर-27 थाना क्षेत्र के गांव से अपनी दादी की दुकान पर जा रहे किशोर को डरा-धमकाकर बाइक सवार युवक ने कुकर्म किया। किशोर ने अपने परिजनों को अवगत कराया, जिस पर पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने किशोर के पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ कुकर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस युवक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-27 थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसका 13 वर्षीय बेटा रविवार को घर पर था। वह घर से अपनी दादी के पास दुकान पर जा रहा था। रास्ते में सुनसान जगह पर बाइक सवार युवक ने उसे रोक लिया और डरा-धमकाकर उसके साथ कुकर्म किया। उसके बाद आरोपी उसे धमकी देकर भाग गया। उसके बेटे ने घर आकर जानकारी। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने किशोर का मेडिकल कराकर अज्ञात के खिलाफ कुकर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
मामले के जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से बाइक सवार का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर के पिता ने कुकर्म की शिकायत दी है, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अज्ञात युवक पर आरोप लगा है। उसके बारे में पता लगाया जा रहा है। -इंस्पेक्टर संदीप कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed