{"_id":"69e2a27a519f01e6bf067a57","slug":"a-young-man-returning-from-a-factory-was-beaten-and-robbed-sonipat-news-c-197-1-snp1001-152588-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: फैक्टरी से लौट रहे युवक से मारपीट कर लूटपाट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: फैक्टरी से लौट रहे युवक से मारपीट कर लूटपाट की
विज्ञापन
सोनीपत। गांव झुंडपुर औद्योगिक क्षेत्र के पास फैक्टरी से काम खत्म कर घर लौट रहे युवक के साथ मारपीट कर नकदी व मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। राई थाना पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव नैथला निवासी अंकित त्यागी ने राई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह झुंडपुर स्थित कंपनी में वेंडर का काम करते हैं। वीरवार रात को वह काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी काम से उन्हें रास्ते में रुकना पड़ा जिससे और देर हो गई।
अंकित का आरोप है कि देर रात कुछ दबंग युवकों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उनका मोबाइल छीन लिया और उसके पास मौजूद 10,700 रुपये भी लूट लिये। बाद में वह भाग गए।
विज्ञापन
उन्होंने राई थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए है। युवकों की पहचान व उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।