{"_id":"69ff50c0c46852202e0476d2","slug":"a-young-man-overpowered-a-mobile-phone-snatcher-and-the-accused-abandoned-his-bike-sonipat-news-c-197-1-snp1015-153733-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मोबाइल फोन छीनने वाले झपटमारों पर युवक पड़ा भारी, बाइक छोड़कर आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मोबाइल फोन छीनने वाले झपटमारों पर युवक पड़ा भारी, बाइक छोड़कर आरोपी
Sat, 09 May 2026 08:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 09 May 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 स्थित मुरथल चौक के पास मोबाइल फोन छीनने आए झपटमारों को युवक की बहादुरी के चलते खाली हाथ भागना पड़ा। युवक ने साहस दिखाते हुए उनकी बाइक पकड़कर गिरा दी। इससे आरोपी घबराकर अपनी बाइक छोड़ भाग गए। सूचना मिलने पर मुरथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को कब्जे में ले लिया।
बिहार के मधुबनी निवासी मिथलेश ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह मुरथल स्थित अरावत ढाबा पर काम करते हैं। वह ढाबे के सामने खड़े थे। बाइक पर सवार दो युवक वहां पर आए। पीछे बैठे युवक ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया।
मिथलेश ने तुरंत शोर मचाते हुए बदमाशों की बाइक को पीछे से पकड़ लिया। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक सवार गि गए। आसपास लोगों को आता देख दोनों आरोपी घबरा गए और मौके से भाग गए। भागते समय आरोपी छीना गया मोबाइल भी मौके पर फेंक गए।
विज्ञापन
मुरथल थाना पुलिस ने मौके से आरोपियों की बाइक कब्जे में ले ली है। पुलिस बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही ढाबे और आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके।