फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A young man going to immerse the idol was crushed by a bulldozer and died

Sonipat News: मूर्ति विसर्जन करने जा रहे युवक को बुलडोजर ने कुचला, मौत

Tue, 04 Feb 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 04 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
A young man going to immerse the idol was crushed by a bulldozer and died
फोटो :18: सोनीपत के गोहाना रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास सडक़ हादसे में युवक की मौत के बाद परिजन
सोनीपत। गोहाना रोड पर स्थित हनुमान मंदिर के पास बुलडोजर ने सरस्वती मां की मूर्ति का विसर्जन करने जा रहे युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गोहाना रोड पर भीड़ के कारण जाम की स्थिति बन गई। सूचना के बाद एसीपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया।
विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के जिला दरभंगा के गांव बंगरहटा निवासी विजय पासवान (34) सोनीपत में सीमेंट स्टोर पर काम करते थे। वह हाल में परिवार के साथ प्रगति नगर गली नंबर-एक में रहते थे। विजय पासवान अपने साथियों व परिजनों संग सोमवार शाम को सरस्वती मां की मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में शामिल थे। वह नाचते-गाते रंग गुलाल उड़ाते हुए गोहाना रोड से गांव बड़वासनी नहर में जा रहे थे। जब वह गोहाना रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचे तो तभी तेज रफ्तार बुलडोजर ने उन्हें चपेट में ले लिया। कुचले जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक बुलडोजर लेकर मौके से भाग गया। हादसे के बाद मार्ग पर भीड़ जमा हो गई और जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही एसीपी राजपाल सिंह व एसआई देवेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को मार्ग से हटाने के बाद जाम की स्थिति को सामान्य किया जा सका।
विज्ञापन




चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

विजय पासवान के परिवार सहित प्रगति नगर में रहकर सीमेंट के स्टोर पर काम करते थे। उनके परिवार में तीन बेटियां व एक बेटा है। हादसे में उनकी मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल था। परिचित राहुल पासवान ने बताया कि कुछ देर पहले तक सभी खुशियां मना रहे थे। तेज रफ्तार बुलडोजर चालक की लापरवाही से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
हादसे में युवक की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। परिजनों का आरोप है कि हादसा बुलडोजर चालक की लापरवाही से जान गई है। मामले की जांच की जा रही है।

- इंस्पेक्टर महेश कुमार, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed