{"_id":"6779849319d49059f6037db7","slug":"a-young-man-died-due-to-burning-in-a-house-fire-his-mother-and-brother-also-got-burnt-sonipat-news-c-197-1-snp1001-130337-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: घर में लगी आग में जलने से युवक की मौत, मां-भाई भी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: घर में लगी आग में जलने से युवक की मौत, मां-भाई भी झुलसे
Sun, 05 Jan 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
फोटो :33: सोनीपत के गोहाना स्थित गांव धनाना में आग लगने के बाद घर के बाहर बैठे ग्रामीण। संवाद
गोहाना। गांव धनाना में शनिवार सुबह अचानक घर के कमरे में लगी आग में झुलसने व धुएं में दम घुटने से युवक की मौत हो गई। हादसे में कमरे में सो रही युवक की मां व भाई भी बेहोश होने के साथ ही झुलस गए। दोनों को गंभीर हालत में पीजीआईएमएस रोहतक में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव धनाना निवासी साधुराम ने पुलिस को बताया कि दो मंजिला घर में वह एक कमरे में सो रहे थे तो दूसरे कमरे में उनकी पत्नी मुन्नी देवी व दो बेटे मुकेश (29) और राहुल सो रहे थे। सुबह करीब 5 बजे अचानक धुआं फैलने से उनकी आंखें खुली। उन्हें दूसरे कमरे से धुआं निकलता दिखा। इस पर उन्होंने शोर मचा दिया। इसके बाद पड़ोसी एकत्रित हो गए। पड़ोसियों की मदद से उन्होंने कमरे से दोनों बेटों व पत्नी को बाहर निकाला और आग पर काबू पाया। आग में झुलसने व बेसुध होने के चलते तीनों को खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर उनके बेटे मुकेश को मृत घोषित कर दिया गया। उनकी पत्नी व दूसरे बेटे को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। साधुराम का कहना है कि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
गांव में मातम पसरा
साधुराम किसान हैं और उनके बेटे मुकेश हलवाई का काम करते थे। मुकेश अविवाहित थे। घर में आग लगने मुकेश की जान चली गई और उनकी मां व भाई की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। हादसे से गांव में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
आग लगने के कारण नहीं स्पष्ट
किसान साधुराम के घर में लगी आग के कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आशंका है कि बीड़ी या अन्य कारण से भी आग लग सकती है। इसे लेकर पुलिस अभी गहनता से जांच करेगी। इसके बाद ही मामले में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
-
गांव धनाना में कमरे में लगी आग में झुलसने व दम घुटने से युवक की मौत का पता लगा था। उसकी मां व भाई बेसुध होने के साथ झुलसे भी हुए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। शव का विसरा जांच को भेजा गया है।
- इंस्पेक्टर लाल सिंह, थाना प्रभारी, बरोदा