{"_id":"67f422bbaae5042cd00bfa0a","slug":"a-young-man-died-and-his-friend-was-injured-when-his-bike-collided-with-a-parked-truck-sonipat-news-c-197-1-snp1001-134905-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खड़े ट्रक में बाइक टकराने से युवक की मौत, दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खड़े ट्रक में बाइक टकराने से युवक की मौत, दोस्त घायल
Tue, 08 Apr 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर स्थित कुंडली बॉर्डर के पास सड़क पर खड़े ट्रक में टकराने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले के जांच अधिकारी का कहना है कि शुरुआती जांच में दो बाइकों की आपस में टक्कर से हादसा होने का अंदेशा है। गहनता से जांच की जाएगी।
दिल्ली की परमानंद कॉलोनी निवासी मुकेश राजपूत ने बताया कि उनका भांजा हिमांशु अपने दोस्तों के साथ मुरथल के ढाबा पर खाना खाने गया था। जब वह वहां से बाइक पर सवार होकर दिल्ली लौट रहे थे तो कुंडली बॉर्डर पर सड़क के बीच में ट्रक खड़ा था। उनके भांजे की बाइक उसमें टकरा गई। हादसे में उनके भांजे हिमांशु व उसके दोस्त रितिक घायल हो गए। दोनों को दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनके भांजे की मौत हो गई। रितिक की हालत गंभीर बनी हुई है। मुकेश का कहना है कि उन्होंने सीसीटीवी की जांच की तो उसमें ट्रक पहले से ही सड़क पर खड़ा दिखाई दे रहा है। कुंडली थाना के जांच अधिकारी कृष्ण ने कहा कि फिलहाल ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में अंदेशा है कि दो बाइकों की आपस में टक्कर हुई है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।