फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A young man crossing the road on foot with his scooter was hit by a truck and died

Sonipat News: स्कूटी लेकर पैदल सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 07 Sep 2024 05:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 07 Sep 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
A young man crossing the road on foot with his scooter was hit by a truck and died
राई। गांव अकबरपुर बारोटा में स्कूटी लेकर पैदल सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बिहार फिलहाल गांव अकबरपुर बारोटा निवासी मनीष ने बताया कि वह अपने भाई चितरंजन (19) के साथ गांव में स्थित नाई की दुकान पर बाल कटवाने आए हुए थे। दुकान पर रोहित उर्फ जॉनी ने उनके भाई से कहा कि वह उनकी स्कूटी को छाया में खड़ी कर दे। उनका भाई स्कूटी लेकर सड़क पार करने लगे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में उनके भाई चितरंजन की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने के बाद बारोटा चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed