फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A young man committed suicide in by jumping in a pond in Sonipat of Haryana

Sonipat: मां को बोला मरने जा रहा हूं... जोहड़ में मिला युवक का शव, मौसेरी बहन को भी कॉल कर कही थी ये बात

Mon, 11 Sep 2023 08:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 11 Sep 2023 08:51 PM IST
सार

परिजन तलाश करते हुए जोहड़ के पास पहुंचे तो मोबाइल फोन व चप्पल मिली। सोमवार को गोताखोर बुलाकर जोहड़ में तलाश कराई तो शव मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
A young man committed suicide in by jumping in a pond in Sonipat of Haryana
कमल का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में गांव मुरथल में युवक ने जोहड़ में कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक घर से अपनी मां को कहकर निकला था कि वह मरने जा रहा है। युवक ने देर रात दो बजे मौसेरी बहन को भी कॉल कर आत्महत्या करने की जानकारी दी। इस पर परिजनों ने पुलिस को अवगत कराया और युवक की तलाश शुरू की। जोहड़ के पास मोबाइल व चप्पल मिलने के बाद उसे तलाश किया गया। जोहड़ से उसका शव बरामद किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


गांव मुरथल निवासी कमल (22) रविवार देर रात अपने घर से निकल गया। उसने घर से निकलने से पहले अपनी मां अनीता को कहा कि वह मरने जा रहा है। उनकी मां ने परिजनों को बताया तो उसकी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लग सका। देर रात दो बजे युवक ने मौसेरी बहन को भी कॉल कर आत्महत्या करने की जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने भी युवक के परिजनों को अवगत कराया। युवक की तलाश करते हुए उनकी मां अनीता व पिता नरेश गांव के बाहर डाबरवाला जोहड़ पर पहुंचे तो वहां पर उन्हें कमल की चप्पल व मोबाइल मिला। मुरथल थाना पुलिस को अवगत कराया। परिजनों व पुलिस ने सुबह गोताखोर बुलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोहड़ में युवक की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद युवक का शव जोहड़ से बरामद हुआ। मुरथल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने युवक के आत्महत्या करने के कारणों से अनभिज्ञता जाहिर की है।


गांव मुरथल के जोहड़ में युवक का शव मिला है। युवक अपनी मां को कहकर निकला था कि वह मरने जा रहा है। उसने देर रात अपनी मौसेरी बहन को कॉल कर आत्महत्या करने की जानकारी दी। उसका मोबाइल फोन व चप्पल देखकर उसकी जोहड़ में तलाश की थी। -एसआई सुरेंद्र कुमार, थाना मुरथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed