फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A young man coming to deliver food to a salesman was beaten to death.

Sonipat News: सेल्समैन काे खाना देकर आ रहे युवक की पीट-पीटकर मार डाला

Sat, 26 Oct 2024 04:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 26 Oct 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
A young man coming to deliver food to a salesman was beaten to death.
गोहाना। गांव रभड़ा में कहासुनी की रंजिश में 10-12 लड़कों ने एक युवक की डंडों और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक गांव के शराब ठेके पर सेल्समैन को खाना देकर घर लौट रहा था। वारदात को अंजाम दे सभी भाग गए।
विज्ञापन

घायल को गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कालेज के अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सक ने युवक की गंभीर हालत देख रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। घायल को रोहतक के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पांच नामजद सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


गांव रभड़ा निवासी शांति ने बताया कि गांव के नसीब (26) उनके घर के पास रहते थे। नसीब के पिता सुरेश की लगभग 10 वर्ष पहले मौत हो गई थी। इसके बाद नसीब उसके परिवार के साथ रह रहे थे और वे खेती करते थे। वीरवार को सुबह करीब 11 बजे वह शराब ठेका पर सेल्समैन को खाना देकर घर लौट रहे थे। नसीब जब उनके घर के सामने पहुंचे तो गांव के सन्नी उर्फ माया, हितेश उर्फ नान्हा, कृष्ण, साहिल उर्फ बाज, गांव माहरा के बिल्लू और अन्य पांच-सात युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह दौड़ते हुए नसीब के पास पहुंची और बीच बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन हमलावर नसीब को पीटते रहे। शोर मचाने पर जब लोग आने लगे तो हमलावर नसीब को लहूलुहान छोड़कर भाग गए। इसके बाद नसीब को गांव खानपुर के बीपीएस महिला मेडिकल कालेज के अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायल को गंभीर हालत के चलते रोहतक रेफर कर दिया। नसीब को रोहतक के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उपचार के दौरान नसीब की मौत हो गई।
कहासुनी की रंजिश में की हत्या
शांति ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले नसीब की हितेश उर्फ नान्हा के साथ कहासुनी हो गई थी। हालांकि दोनों का आपस में बैठकर बातचीत से समझौता हो गया था, लेकिन हितेष रंजिश रखे हुए था और अपने साथियों के संग हत्या की वारदात को अंजाम दिया।


वर्जन
-गांव रभड़ा में एक युवक की कई लड़कों ने रास्ता रोककर पिटाई की थी। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पांच नामजद सहित अन्य के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, प्रभारी, सदर थाना, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed