फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A woman who was going to eat with her friends in Murthal died

Sonipat News: साथियों के साथ मुरथल खाना खाने जा रही महिला की मौत

Sun, 14 Jul 2024 06:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 14 Jul 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
A woman who was going to eat with her friends in Murthal died
राई। बहालगढ़ के पास जीटी रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। वह दिल्ली से मुरथल के ढाबों पर खाना खाने आई थी।
विज्ञापन

हादसा उस समय हुआ जब सर्विस रोड पर खड़ी बाइक पर बैठ उसका आने का इंतजार कर रही थी तो पीछे से वाहन ने टक्कर मार दी। शिकायत पर बहालगढ़ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के उत्तम नगर के दीप एंक्लेव पार्ट-1 निवासी नेहा ने बताया कि वह शुक्रवार शाम अपनी सहेली आरती (27) और दोस्त चांद बाबू के साथ बाइक पर सवार होकर मुरथल के ढाबों पर खाना खाने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 7.30 बजे वह जब बहालगढ़ के पास पहुंचे तो चांदबाबू सर्विस रोड पर बाइक रोक कर लघुशंका के लिए चले गए। जबकि वह और आरती बाइक पर बैठकर बातचीत करने लगी। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके चलते वह नाले के पास स्लैब पर जाकर गिरी। दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया।

चिकित्सकों ने आरती को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed