फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A tempo overturned after losing control on the GT Road flyover.

Sonipat News: जीटी रोड फ्लाईओवर पर अनियंत्रित होकर पलटा टेंपो

Sat, 06 Dec 2025 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 06 Dec 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
A tempo overturned after losing control on the GT Road flyover.
फोटो 14: सोनीपत के गन्नौर जीटी रोड फ्लाईओवर पर अनियंत्रित होकर पलटा टेंपो। स्रोत: पुलिस - फोटो : samvad
गन्नौर। जीटी रोड फ्लाईओवर पर शुक्रवार को सुबह एक टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर वाहनों की गति धीमी पड़ गई और कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। वाहन में अधिक सामान न होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। चालक को हल्की चोट आई, जिसे स्थानीय लोगों ने वाहन से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गन्नौर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने फ्लाईओवर के दोनों ओर वाहनों को सावधानीपूर्वक निकालते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और पलटे हुए टेंपो को किनारे करवाया। टेंपो को हटाए जाने के बाद यातायात सामान्य हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed