{"_id":"6938817983dc186ac805b445","slug":"a-state-level-mahapanchayat-will-be-held-in-panipat-on-the-15th-with-farmers-from-sonipat-also-attending-sonipat-news-c-197-1-snp1003-146490-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पानीपत में 15 को होगी प्रदेशस्तरीय महापंचायत, सोनीपत से जाएंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पानीपत में 15 को होगी प्रदेशस्तरीय महापंचायत, सोनीपत से जाएंगे किसान
Wed, 10 Dec 2025 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
फोटो 21: सोनीपत की अनाज मंडी स्थित किसान विश्राम गृह में बैठक के दौरान नारेबाजी करते भारतीय कि
सोनीपत। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की जिला कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को रोहतक रोड अनाज मंडी स्थित किसान विश्राम गृह में हुई। इसमें प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों ने संगठनात्मक मुद्दों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। यहां 15 दिसंबर को पानीपत में होने वाली प्रदेशस्तरीय किसान महापंचायत की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।
बैठक में तय किया गया कि जिले से किसान बड़ी संख्या में इस महापंचायत में शामिल होंगे। जिला प्रधान बेदी दहिया ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दीपावली से पहले किसानों की खराब फसलों का मुआवजा खाते में आने की घोषणा की थी। अभी तक किसानों को मुआवजा प्राप्त नहीं हुआ है, जिससे किसानों में रोष बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को महापंचायत में जोरदार तरीके से उठाया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र पहल ने बताया कि वर्ष 2017 में हरियाणा के किसानों ने उत्तराखंड स्थित इकबालपुर चीनी मिल में गन्ना डाला गया था। आठ वर्ष बीतने के बावजूद भुगतान नहीं मिला। दोनों राज्यों में एक दल की सरकार होने के बावजूद किसानों का भुगतान लंबित है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सैनी को इस दिशा में पहल कर किसानों को राहत दिलानी चाहिए। जिला कोऑर्डिनेटर इंद्रजीत राणा ने कहा कि हाईटेंशन लाइन के लिए सरकार ने मुआवजा नीति तो बेहतर बनाई है, लेकिन उसे लागू करने में प्रशासनिक अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। मांग की है कि सरकार इस मामले में तत्काल प्रभाव से संज्ञान लेकर किसानों की समस्याएं दूर करे।
किसान नेताओं ने कहा कि 15 दिसंबर की प्रदेशस्तरीय महापंचायत किसानों की लंबित समस्याओं को उठाने और सरकार तक मजबूत संदेश पहुंचाने का बड़ा मंच साबित होगी। इस दौरान प्रदेश सचिव वीरेंद्र शामड़ी, जिला कोषाध्यक्ष बिजेंद्र दहिया, गोहाना ब्लॉक प्रधान राजबीर माजरा, खरखौदा ब्लॉक प्रधान शक्ति दहिया, गन्नौर ब्लॉक प्रधान कृष्ण सैय्या खेड़ा उपस्थित रहे।