फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A Sports Tech Innovation Hub will be set up at IIT Delhi's Sonipat campus.

Sonipat News: आईआईटी दिल्ली के सोनीपत परिसर में बनेगा स्पोर्ट्स टेक नवाचार का केंद्र

Tue, 14 Jul 2026 05:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 14 Jul 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
A Sports Tech Innovation Hub will be set up at IIT Delhi's Sonipat campus.
सोनीपत। आईआईटी दिल्ली के सोनीपत परिसर स्थित अटल इन्क्यूबेशन सेंटर (एआईसी) ने एक बड़ी पहल की है। इसका उद्देश्य खेल और तकनीक के संगम को नई दिशा देना है।
विज्ञापन

यह केंद्र अब ऐसे स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करेगा जो खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार, खेल विज्ञान और अत्याधुनिक तकनीकों पर काम कर रहे हैं। इस पहल का लक्ष्य सोनीपत को प्रमुख स्पोर्ट्स टेक इनोवेशन हब बनाना है।
विज्ञापन

एआईसी आईआईटी दिल्ली के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आलोक पांडेय 15 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत टेक्स-2026 में भाग लेंगे। वे इंडियाज हाई परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स टेक्सटाइल इकोसिस्टम विषय पर पैनल चर्चा में शामिल होंगे। इस चर्चा में खेल तकनीक, तकनीकी वस्त्र, उद्योग और नवाचार से जुड़े विशेषज्ञ भविष्य की संभावनाओं पर मंथन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलोक पांडेय ने बताया कि भारत को वैश्विक खेल महाशक्ति बनने के लिए खेल तकनीक आधारित नवाचार को समान महत्व देना होगा। स्टार्टअप्स, अनुसंधान संस्थानों, उद्योग और खेल संगठनों के बीच मजबूत तालमेल आवश्यक है। इससे स्वदेशी तकनीकों का विकास संभव होगा। ये तकनीकें खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर बनाने के साथ विनिर्माण क्षमता को भी मजबूती देंगी।
स्पोर्ट्स टेक इको सिस्टम विकसित होगा

सोनीपत परिसर में एक स्पोर्ट्स टेक इको सिस्टम विकसित किया जा रहा है। इसके तहत डीपटेक स्टार्टअप्स को इन्क्यूबेशन और विशेषज्ञ मार्गदर्शन मिलेगा। स्मार्ट वियरेबल्स, स्पोर्ट्स इंजीनियरिंग और तकनीकी वस्त्र जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले स्टार्टअप्स को सहयोग दिया जाएगा। एआई आधारित प्रदर्शन विश्लेषण, पुनर्वास तकनीक भी इसमें शामिल हैं। उन्नत विनिर्माण क्षेत्रों के स्टार्टअप्स को अनुसंधान सुविधाएं और उद्योग सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा।

खेल प्रतिभाओं, शोध और तकनीकी नवाचार के बीच मजबूत सेतु का करेगा कार्य
हरियाणा देश को सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी देने वाले राज्यों में से एक है। विशेषज्ञों का मानना है कि आईआईटी दिल्ली के सोनीपत परिसर की यह पहल महत्वपूर्ण है। यह खेल प्रतिभाओं, शोध और तकनीकी नवाचार के बीच मजबूत सेतु का कार्य करेगी। इससे खेल आधारित उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा। सोनीपत राष्ट्रीय स्तर पर स्पोर्ट्स टेक नवाचार के प्रमुख केंद्र के रूप में नई पहचान बना सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed