{"_id":"6a15fe91ca5dfa57830cfef7","slug":"a-short-circuit-caused-a-fire-in-the-market-resulting-in-a-major-accident-sonipat-news-c-197-1-snp1003-154561-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शॉर्ट सर्किट से बाजार में धूं-धूं कर जली केबल, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शॉर्ट सर्किट से बाजार में धूं-धूं कर जली केबल, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के कच्चे क्वार्टर बाजार में केबल जलने के बाद रोष जताते दुकानदार। संवाद
सोनीपत। शहर के व्यस्त कच्चा क्वार्टर बाजार में मंगलवार दोपहर शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली की केबल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही बाजार में धुआं फैल गया और दुकानदारों में हड़कंप मच गया। हालांकि दुकानदारों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक केबल से चिंगारियां निकलनी शुरू हुईं और देखते ही देखते वह धूं-धूं कर जलने लगी। आग लगते ही दुकानदार अपनी दुकानों से बाहर निकल आए और स्थानीय स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए।
दुकानदारों ने आरोप लगाया कि हाल ही में बिजली निगम की ओर से सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर केबल डाली गई थी। उनका कहना है कि उन्होंने कई बार कर्मचारियों को सुरक्षा नियमों का ध्यान रखने के लिए कहा, लेकिन उनकी बात को नजरअंदाज किया गया।
विज्ञापन
दुकानदारों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास की दुकानों तक आग फैल सकती थी। बाजार में कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य ज्वलनशील सामान होने के कारण बड़ा आर्थिक नुकसान और जान-माल का खतरा बन गया था।
घटना के बाद मार्केट प्रधान राकेश चोपड़ा सहित कई दुकानदारों ने बिजली निगम और प्रशासन के प्रति रोष जताया। उन्होंने मांग की कि पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था की जांच कर सुरक्षा मानकों के अनुसार दोबारा कार्य कराए जाने की मांग की।