फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A short circuit caused a fire in five acres of wheat crop, saving the farmer from burns.

Sonipat News: शॉर्ट सर्किट से पांच एकड़ गेहूं की फसल में आग, झुलसने से बचा किसान

Tue, 14 Apr 2026 06:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 14 Apr 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
A short circuit caused a fire in five acres of wheat crop, saving the farmer from burns.
गांव गुमड़ में फसल जलने पर यूनियन के साथ रोष प्रकट करते किसान। स्रोत : किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। तारों में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग में पांच एकड़ में गेहूं की फसल और दस एकड़ में फांस जल गई। घटना के समय खेतों में मौजूद किसानों और मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया पर कामयाब नहीं हो पाए। एक किसान झुलसने से बच गए।
तेजी से फैल रही आग को रोकने के लिए किसानों ने ट्रैक्टरों चलाकर आसपास की फसल को बचाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकारी जिलाध्यक्ष विरेंद्र पहल ने घटना के लिए बिजली निगम को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि इसे लेकर उपायुक्त से मिलकर नुकसान की भरपाई कराने की मांग की जाएगी। मांग पूरी न होने पर आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed