फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A scorched girl lost her life after 11 days, died in Delhi

झुलसी युवती 11 दिन बाद जिंदगी से जंग हारी, दिल्ली में तोड़ा दम

Thu, 09 Sep 2021 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
A scorched girl lost her life after 11 days, died in Delhi
प्याऊ मनियारी में पेट्रोल डालकर जलाई गई युवती की 11 दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। युवती ने अपने प्रेमी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया था। साथ ही मामले में प्रेमी की मां पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। युवती की मौत के बाद पुलिस ने दिल्ली में उसके शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने युवती द्वारा प्रेमी से विवाह करने के बयान के आधार पर अब दहेज हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कुंडली के प्याऊ मनियारी में राहुल नाम के युवक संग सहमति संबंध में रह रही 20 वर्षीय युवती व उसके प्रेमी राहुल को 28 अगस्त की देर रात जली हालत में नरेला के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से युवती को दिल्ली रेफर कर दिया था। पुलिस सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में पहुंची थी तो वह 95 फीसदी जली हालत में मिली थी। उसने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि वह उत्तर प्रदेश के जिला शामली के गांव की रहने वाली है। वह दो साल से प्याऊ मनियारी निवासी राहुल के साथ सहमति संबंध में रह रही थी और आठ माह की गर्भवती है। उसने आरोप लगाया था कि राहुल और उसकी मां उसे प्रताड़ित कर रहे थे। रात को करीब एक बजे राहुल ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया था। युवती ने बुधवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

डिलिवरी के बाद बच्चे की हो गई थी मौत
दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराई गई युवती आठ माह की गर्भवती थी। उसके 95 फीसदी जलने के कारण उसकी डिलिवरी कराई गई थी। उसने बेटे को जन्म दिया था। हालांकि बच्चे की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में गर्भपात की धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
दिल्ली के अस्पताल में उपचाराधीन युवती की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में युवती ने राहुल से शादी करने को लेकर बयान दिए थे। जिसके आधार पर अब दहेज हत्या की धारा 304बी को जोड़ा गया है। हालांकि शादी के कागजात नहीं मिले, लेकिन युवती के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
- इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed