फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A protest march was organised after performing a yagya against the atrocities on Hindus in Bangladesh

Sonipat News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर यज्ञ कर निकाला रोष मार्च

Fri, 06 Dec 2024 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 06 Dec 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
A protest march was organised after performing a yagya against the atrocities on Hindus in Bangladesh
सोनीपत। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, उन पर हो रहे हमले व मंदिरों में तोड़-फोड़ के विरोध में जिला वेद प्रचार मंडल एवं वैदिक संस्थाओं की ओर से सुभाष चौक पर यज्ञ कर रोष मार्च निकाला गया। इससे पहले आर्य समाज सनातन मंदिर, मालवीय नगर के बैनर तले सभी वैदिक संस्थाओं के सदस्य सुभाष चौक पर एकत्रित हुए। यहां सभी ने मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में आहुति डाली।
विज्ञापन


यज्ञ में पूर्णाहुति के बाद सभी वैदिक संस्थाओं के सदस्यों ने रोष मार्च निकाला। रोष मार्च सुभाष चौक से प्रारंभ होकर गीता भवन चौक, स्वामी दयानंद मार्ग, शनि मंदिर, छोटूराम चौक होते हुए लघु सचिवालय पहुंचा। यहां सभी ने सरकार के नाम नगराधीश रेणुका नांदल को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से केंद्रीय सरकार से मांग की है कि बांग्लादेश में हिंदू व अल्पसंख्यक समुदाय पर हो रहे अत्याचार को रोक लगाई जाए, ताकि हिंदू समुदाय आम आदमी की तरह जीवन यापन कर सकें। प्रधान नारायण सिंह आर्य व कोषाध्यक्ष अजीत सिंह आर्य ने कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान व बांग्लादेश में हिंदू व अल्पसंख्यक समुदाय की संख्या कम हो रही है। इसका कारण इन देशों में हिंदू व अल्पसंख्यक समुदाय पर आतंक व दहशत फैलाकर रखना है। स्वतंत्रता प्राप्ति के समय पाकिस्तान में 50 फीसदी से अधिक संख्या में हिंदू थे, जो वर्तमान में मात्र दो फीसदी रह गए हैं। वहीं बांग्लादेश में हिंदुओं की संख्या इसी अवधि में 33 फीसदी से घटकर मात्र आठ फीसदी रह गई है। बांग्लादेश में हिंदुओं का अत्याचार बढ़ता जा रहा है। मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। वहीं मानवाधिकारों की आवाज उठाने वाले तथाकथित बुद्धिजीवी मौन साधे हुए हैं। हिंदुओं की सुरक्षा के लिए बांग्लादेश सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। रोष मार्च में प्रवक्ता ओमप्रकाश आर्य, रमेश आर्य, सुदर्शन आर्य, ओमप्रकाश दहिया, मुकेश रावत, देवेंद्र आर्य व सतपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed