फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A proposal should be prepared for new barriers to stop erosion from Yamuna: MLA

यमुना से कटाव रोकने के लिए नई ठोकरों का तैयार हो प्रस्ताव : विधायक

Tue, 09 Sep 2025 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 09 Sep 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
A proposal should be prepared for new barriers to stop erosion from Yamuna: MLA
फोटो 37: सोनीपत के गन्नौर हलके के एक गांव में निरीक्षण के दौरान अ​धिकारियों को गली में भरे पानी
गन्नौर। विधायक देवेंद्र कादियान और उपायुक्त सुशील सारवान ने सोमवार को पबनेरा घाट का दौरा कर यमुना नदी की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

विधायक ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यमुना में नई ठोकरों का प्रस्ताव तैयार किया जाए ताकि भविष्य में बाढ़ जैसी स्थिति आने पर भूमि कटाव को रोका जा सके। प्रशासन की प्राथमिकता किसानों की जमीन और फसलों को सुरक्षित रखना है।
विज्ञापन

विधायक ने किसानों से कहा कि सरकार की ओर से क्षतिपूर्ति पोर्टल 15 सितंबर तक खोल गया है उस पर फसलों के नुकसान की जानकारी डालेें। पबनेरा घाट के अलावा उन्होंने रामनगर, उमेदगढ़ और आसपास के गांवों का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है वहां आबादी वाले हिस्सों से प्राथमिकता के आधार पर पानी की निकासी की जाए।

स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग को विशेष निर्देश
उपायुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएं ताकि ग्रामीणों के स्वास्थ्य की समय-समय पर निगरानी की जा सके। उन्होंने पशुपालन विभाग को आदेश दिए कि सभी गांवों में पशुओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएं। उसके बाद उपायुक्त सुशील सारवान ने खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed