फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A procession was taken out in Ganaur on the occasion of Lord Parshuram's birth anniversary.

Sonipat News: भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर गन्नौर में निकाली सनातनी यात्रा

Mon, 20 Apr 2026 01:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
A procession was taken out in Ganaur on the occasion of Lord Parshuram's birth anniversary.
कैबिनेट मंत्री डा. अरविंद शर्मा को स्मृति चिह्न भेंट करते युवा परशुराम परिवार के सदस्य। संवाद
गन्नौर। भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर रविवार को गन्नौर में सनातनी यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भगवान परशुराम आश्रम बड़ी रोड पर युवा परशुराम परिवार गन्नौर द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन-यज्ञ से हुई। इसके बाद शहर के प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने शिरकत की जबकि वीरेंद्र बडौली, नवीन जयहिंद, ऋषभ कौशिक, मोनू राठधाना, अंकित मुरथल आदि ने भी शिरकत की। डाॅ. अरविंद शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हमें धर्म की रक्षा और अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े होने का संदेश देता है।
विज्ञापन

युवाओं को उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज में एकता, संस्कार और राष्ट्रभक्ति को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने युवा परशुराम परिवार गन्नौर संस्था को 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। शोभायात्रा रेहड़ा बस्ती, नगरपालिका रोड, रेलवे रोड, देवीलाल चौक और बादशाही रोड से होती हुई वापस मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परशुराम जयंती पर 38 लोगों ने किया रक्तदान : गोहाना। परशुराम जयंती पर रविवार को परशुराम चौक पर रक्तदान शिविर लगाया गया। 38 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. अरविंद्र शर्मा और पत्नी डॉ. रीटा शर्मा मौजूद रहीं। इस मौके पर प्रदेश युवा अध्यक्ष दिनेश बॉक्सर, सोमवीर खानपुर और राजेश भावड़ भी मौजूद रहे। संदीप ने 27वीं बार और पत्नी मंजू ने दूसरी बार रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed