फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A particular person is becoming the pivot of Haryana politics: Brijendra Singh

व्यक्ति विशेष हरियाणा की राजनीति की धूरी बनता जा रहा : बृजेंद्र सिंह

Sat, 18 Apr 2026 02:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
A particular person is becoming the pivot of Haryana politics: Brijendra Singh
फोटो:: सद्भाव यात्रा लेकर खरखौदा पहुंचे पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह को गदा भेंट करने के दौरान हिं

विज्ञापन
खरखौदा। प्रदेश में सद्भाव यात्रा निकाल रहे पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के खरखौदा पहुंचने पर हिंद केसरी रहे संजय पहलवान ने गदा देकर और पगड़ी बांधकर स्वागत किया।
बृजेंद्र सिंह ने कहा कि 2024 के चुनाव के नतीजों के बाद एक राजनीतिक खालीपन हो गया था जिसके चलते उन्होंने यह सद्भाव यात्रा शुरू की थी यह यात्रा सीएम बनने या सीएम की दौड़ में आने की नहीं है। प्रदेश का दुर्भाग्य ही यह है कि 35 वर्षों बाद भी हरियाणा की राजनीति सीएम पर आकर ही रुक जाती है।
विज्ञापन


पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि यह व्यक्ति विशेष हरियाणा की राजनीति की धूरी बनता जा रहा है जोकि हर बार चुनाव जीतने के बाद आपको ठग लेता है। उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा को घेरते हुए कहा कि 11-12 साल से प्रदेश में कांग्रेस का संगठन नहीं बनने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर यह बनता तो कोई खुद को सीएम की दौड़ में नहीं दिखा पाता। उन्होंने कहा कि एक जैसी पगड़ी बांधकर अगर आप यह दिखाना चाहते हैं कि हमारे लिए पार्टी से ज्यादा व्यक्ति बड़ा है तो ऐसे नेता और उनके अनुयायियों पर धिक्कार है।
बृजेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने वोट चोरी जरूरी की लेकिन यह वह रक्तबीज है जिसे इस प्रकार से हराया नहीं जा सकता है। इनकी संस्थाओं की विचारधारा आरएसएस की है। उनका सामना व्यक्ति विशेष नहीं कर सकता।
भाजपा के नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पूर्व सांसद ने कहा कि यह भाजपा की जातिगत जनगनणा को रोकने और नारी शक्ति वंदन की आड़ में डिलिमिटेशन को छिपाने का प्रयास है।
महिला आरक्षण बिल 2023 में पास हो चुका, भाजपा जातिगत जनगणना का भरोसा देकर फंस गई है इससे पहले ही अब यह डिलिमिटेशन को अंजाम देने का प्रयास कर रही है लेकिन इसे छिपाने के लिए नारी शक्ति वंदन बिल लाया गया है।

ताकि इसका फायदा हाल समय से चुनाव में भी उठाया जा सके। उन्होंने सीटिंग एमएलए का टिकट देने पर हार होने के सवाल पर कहा कि यह खरखौदा में नहीं प्रदेश भर में बहुत सी जगहों पर हुआ है, कांग्रेस को इसका काफी नुकसान हुआ है। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र डूमरखां, पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया व नवीन राणा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed