{"_id":"66b7d13ad07b44c8410429fa","slug":"a-new-submersible-will-be-installed-in-the-hockey-ground-of-the-sports-complex-estimate-sent-sonipat-news-c-197-1-snp1007-122786-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खेल परिसर के हॉकी मैदान में लगेगा नया सबमर्सिबल, एस्टीमेट भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खेल परिसर के हॉकी मैदान में लगेगा नया सबमर्सिबल, एस्टीमेट भेजा
Sun, 11 Aug 2024 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
साेनीपत। सेक्टर-4 स्थित खेल परिसर के हॉकी मैदान में अभ्यास के लिए खिलाड़ियों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। मैदान में लगे सबमर्सिबल की मोटर बोरिंग से नहीं निकल पाने के कारण मैदान में अब नया सबमर्सिबल लगाया जाएगा। खेल विभाग ने नया सबमर्सिबल लगाने के लिए मुख्यालय को एस्टीमेट बनाकर भेजा है। इसे मंजूरी मिलने और बजट जारी होने के बाद ही काम पूरा किया जा सकेगा। ऐसे में खिलाड़ियों को अभी अभ्यास करने के लिए और इंतजार करना होगा। इस मुद्दे को अमर उजाला ने 3 अगस्त के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
खेल कॉम्प्लेक्स के एस्ट्रोटर्फ मैदान में मरम्मत का कार्य करीब पांच महीने पहले शुरू किया गया था। अब तक मैदान का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। पहले मैदान में स्प्रिंकलर गन के आने में देरी हो रही थी, तो अब पाइप टूटने से सबमर्सिबल की मोटर अंदर ही फंस गई है। ऐसे में पानी नहीं होने के कारण एस्ट्रोटर्फ मैदान की मरम्मत व स्प्रिंकलर गन लगाने का कार्य भी अधर में लटका हुआ है। खेल विभाग के अधिकारियों ने मुख्यालय को नया सबमर्सिबल लगाने के लिए पांच लाख का एस्टीमेट बनाकर भेजा है। अब खेल कार्यालय के साथ हॉकी खिलाड़ी भी मुख्यालय की तरफ से बजट जारी करने का इंतजार कर रहे हैं। जिसके बाद ही मैदान में पानी की सुविधा होगी व मैदान की सफाई व मरम्मत कार्य पूरा किया जा सकेगा।
एस्ट्रोटर्फ की सिलाई व स्प्रिंकलर गन लगाने का कार्य शेष
हॉकी मैदान की मरम्मत के लिए 17 लाख रुपये का बजट जारी किया गया था, लेकिन मैदान में सबमर्सिबल की पानी की मोटर फंसने के कारण अब नया सबमर्सिबल लगाया जाएगा। इसके लिए खेल विभाग ने मुख्यालय को पांच लाख रुपये का एस्टीमेट का बनाकर भेजा है। मैदान में अभी एस्ट्रोटर्फ की सिलाई व छह स्प्रिंकलर गन लगाने का कार्य शेष है। मैदान की मरम्मत के लिए नगर निगम की तरफ से 17 लाख रुपये का बजट जारी किया है। हॉकी मैदान के हालात सुधारने व खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से करीब पांच माह पहले काम शुरू करवाया था।
विज्ञापन
यह आ रही परेशानी
हॉकी मैदान में करीब तीन महीने पहले मोटर में लगे पाइप जर्जर होकर टूट गए थे, जिससे मोटर फंस गई थी। मोटर को निकालने के लिए प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं निकल पाई थी। इसके बाद अब खेल विभाग ने नया सबमर्सिबल लगाने के लिए पांच लाख का एस्टीमेट बनाकर भेजा है। अधिकारियों का कहना है कि बजट मिलते ही नया सबमर्सिबल लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी जाएगी
अभी कुछ दिन पहले ही जिला खेल विभाग में कार्यभार संभाला है। खेल मैदान की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। फिलहाल विभाग की तरफ से सबमर्सिबल लगाने के लिए पांच लाख का एस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
- मनोज कुमार, जिला खेल अधिकारी, सोनीपत