{"_id":"6802a94b28f9de3c5e09ff43","slug":"a-new-fire-engine-was-sent-from-ganaur-to-gohana-but-was-returned-after-protest-sonipat-news-c-197-1-snp1003-135420-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गन्नौर से नई दमकल गाड़ी गोहाना भेजी, विरोध पर लौटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गन्नौर से नई दमकल गाड़ी गोहाना भेजी, विरोध पर लौटाई
Sat, 19 Apr 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो 25: सोनीपत के गोहाना से वापस गन्नौर दमकल केंद्र में भेजी गई गाड़ी। संवाद
गन्नौर। गन्नौर शहरवासियों की सुरक्षा के लिए वर्ष 2023 में नई दमकल गाड़ी को गोहाना भेज दिया था, जिससे क्षेत्र की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए थे। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करते हुए प्रशासन व सरकार से नई दमकल गाड़ी को तुरंत गन्नौर वापस मंगवाने की मांग की थी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि नई गाड़ी फोम आधारित होने के कारण आग पर तुरंत काबू पाने में सक्षम है। गाड़ी के चले जाने के बाद क्षेत्र की सुरक्षा केवल एक पुरानी और एक छोटी दमकल गाड़ी के भरोसे रह गई थी। दमकल की पुरानी गाड़ी बार-बार खराब हो जाती है और उसके टैंक से पानी टपकता रहता है, जिससे आग बुझाने में मुश्किल आती है। वहीं, जो छोटी गाड़ी है वह केवल तंग गलियों में काम आती है। उसमें पानी की मात्रा बेहद सीमित होती है। ऐसे में आग लगने की बड़ी घटनाओं से निपटना मुश्किल हो सकता है। लोगों के विरोध को देखते हुए दमकल विभाग ने गोहाना भेजी गई दूसरी गाड़ी को वापस गन्नौर भेज दिया।
नई दमकल गाड़ी को गोहाना भेजे जाने से मना किया था, लेकिन विभाग ने भेज दिया था। अब गाड़ी वापस आ गई है। उन्होंने कहा कि पुरानी गाड़ी की स्थिति ठीक नहीं है। उसे भी ठीक करवाया जाएगा। -शमशेर सैनी, दमकल अधिकारी।