{"_id":"6a56407b5c66231b09027e18","slug":"a-new-era-of-modern-transport-to-begin-with-hydrogen-trains-dr-arvind-sonipat-news-c-197-1-snp1003-156930-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइड्रोजन ट्रेन से शुरू होगा आधुनिक परिवहन का नया युग : डॉ. अरविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइड्रोजन ट्रेन से शुरू होगा आधुनिक परिवहन का नया युग : डॉ. अरविंद
Tue, 14 Jul 2026 07:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 14 Jul 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गाेहाना स्थित सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता करते सहकारिता मंत
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 जुलाई को जींद आगमन हरियाणा के विकास के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा। प्रधानमंत्री जींद की धरती से प्रदेश को हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश की पहली हाइड्रोजन आधारित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर भारत को हरित एवं आधुनिक परिवहन के नए युग में प्रवेश कराएंगे। जींद से सोनीपत तक प्रत्येक स्टेशन पर हाइड्रोजन ट्रेन का स्वागत किया जाएगा। सहकारिता मंत्री मंगलवार को सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जींद में होने वाली रैली पूरी तरह से इको फ्रेंडली होगी। प्रदेशवासी रैली में इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों में पहुंचेंगे। जींद से गोहाना होते हुए सोनीपत तक चलने वाली देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा के लिए गौरव का विषय है।
विज्ञापन
यह केवल एक रेल परियोजना नहीं बल्कि स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन टेक्नोलॉजी की दिशा में भारत के बढ़ते कदमों का प्रतीक है। हाइड्रोजन ट्रेन के माध्यम से हरियाणा देश के हाइड्रोजन हब के रूप में अपनी पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगा।
रैली में पीएम नरेंद्र मोदी रेल, सड़क, स्वास्थ्य और पर्यटन क्षेत्रों के बड़े प्रोजेक्टों की सौगात देंगे। इस दौरान मार्केट कमेटी के चेयरमैन कृष्ण सैनी, मंडल अध्यक्ष प्रवीण खुराना, भूपेंद्र मुदगिल, डॉ. रमेश कश्यप, नरेंद्र गहलावत, अरुण निनानिया, राजकुमार शर्मा, कुलदीप कौशिक, ओमबीर वत्स भी उपस्थित रहे।