फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A moving bike caught fire on NH-44

Sonipat News: एनएच-44 पर चलती बाइक में लगी आग

Sun, 05 Apr 2026 08:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 05 Apr 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
A moving bike caught fire on NH-44
फोटो :31: सोनीपत के मुरथल फ्लाईओवर जलती बाइक के पास से गुजरते दोपहिया सवार। स्रोत पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी,
विज्ञापन

सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती बाइक में आग लग गई। देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी जबकि तेज रफ्तार से गुजर रहे वाहन आग के बेहद करीब से निकलते रहे। इससे कुछ समय के लिए हाईवे पर खतरा बना रहा।

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार बाइक में पहले धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में उसमें आग लग गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार ने समय रहते खुद को बचा लिया लेकिन इसके बाद वह मौके से गायब हो गया जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

हाईवे पर आग लगने के दौरान कई वाहन पास से गुजरते रहे जिससे किसी भी समय आग की चपेट में आने का खतरा बना हुआ था। हालांकि, गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीर ने बताया कि घटना की सूचना संबंधित विभाग को दी गई, लेकिन काफी देर तक एनएचएआई की ओर से कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
माना जा रहा है कि तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed